तलाक के तीन सालों बाद फिर से दूल्हा बन रहे हैं शिखर धवन, इतने साल छोटी गर्लफ्रेंड सोफी बनेगी दूसरी पत्नी

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। खबर है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ फरवरी के तीसरे हफ्ते में शादी करेंगे। यह शादी दिल्ली में होगी, जिसमें परिवार के लोग और कुछ खास मेहमान शामिल होंगे।

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। शिखर और सोफी पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ रह रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं।

बताया जाता है कि शिखर और सोफी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दोनों को पहली बार एक साथ स्टेडियम में देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी।

एचटी सिटी की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार सोफी शाइन के साथ शिखर धवन विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अब तक काफी गोपनीयता बरती गई है, लेकिन अब शादी की तारीख और होने वाली दुल्हनिया का नाम सामने आने से फैंस के बीच काफी उत्साह है। सूत्रों का कहना है कि यह शादी दिल्ली-एनसीआर में एक भव्य समारोह के रूप में आयोजित की जाएगी।

शिखर धवन खुद अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं और हर चीज़ पर ध्यान दे रहे हैं। वह इस नई शुरुआत को लेकर काफी खुश बताए जा रहे हैं।

यह शिखर धवन की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका 11 साल का बेटा जोरावर है। साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। अब लंबे समय बाद शिखर अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shikhar dhawan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X