शिखर धवन ने पत्नी सोफी शाइन के साथ घर में किया यज्ञ पूजन, आस्था में लीन शेयर की तस्वीरें
Shikhar Dhawan Sophie Shine Photos: क्रिकेटर शिखर धन इन दिनों सोफी शाइन से शादी के बाद अपनी नई शादीशुदा लाइफ को इंजॉय कर रहे हैं। शादी और हनीमून की तस्वीरों के बाद अब शिखर धवन और सोफी ने एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, शिखर धवन और सोफि शाइन ने अपने घर में एक हवन यज्ञ पूजा का आयोजन किया। दोनों पति पत्नी इस पूजा को एक साथ करते दिखाई दे रहे हैं और आध्यात्म की चमक दोनों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही इस कपल की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
नेटिजंस शिखर और सोफी की इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। इसके साथ ही इस पूजा की और भी तस्वीरों को डिमांड कर रहे हैं। शिखर धवन इस दौरान कैजुअल लुक में सिर पर रूमाल बांधे नजर आ रहे हैं वहीं सोफी गुलाबी सूट में बेहद प्यारी दिखाई दे रही हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिखर और सोफी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ही एक दूसरे के मजेदार रील केंटेट क्रिएट करते रहते हैं जो कि उनके फैंस के बीच काफी वायरल रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











