शिखर धवन करने जा रहे शादी! बोले- 'मैं मिताली राज के साथ..' 10 साल बड़ी पत्नी को तलाक देकर..

Shikhar Dhawan Mithali Raj Wedding: मशहूर भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि इन दिनों वह अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल हाल ही में उन्होंने एक मजेदार खुलासा कर दिया है। उन्होंने इस तरह बात करते हुए कहा कि दिग्गज मिताली राज के साथ उनकी एक बार शादी की अफवाहें उड़ गई थी।
इतना ही नहीं शिखर धवन ने यह भी कहा था कि कर एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले ऋषभ पंत पर उन्हें गर्व है। मिताली राज एक मशहूर भारतीय महिला दिग्गज क्रिकेटर मानी जाती है। बता दे कि वह आज के वक्त में महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुकी हैं। आखिरी बार क्राइस्ट lचर्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2022 वर्ल्ड कप मैच के दौरान उन्होंने भारत की जर्सी पहनी थी।
हालांकि इस वक्त मिताली राज महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जॉइंट्स की मैटर बनी हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ शिखर धवन भी हाल ही में आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेले थे। लेकिन जियो सिनेमा के शो 'धवन करेंगे' में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मिताली के साथ में अपनी रिश्ते की अफवाहों पर खुलासा किया था।
इस दौरान शिखर धवन ने बात करते हुए कहा था कि मुझे सुनने में आया है कि मेरी शादी मिताली रात से होने जा रही है। यह बात सुनकर हम दोनों बहुत हंसने लगे। मिताली भी धवन के शो में गेस्ट बनकर शामिल हुई थी और इस दौरान शिखर ने भी मिताली से क्रिकेट के अलावा उनके निजी जीवन को लेकर भी कई सारे सवाल पूछे थे।
इसी शो के दौरान शिखर धवन ने ऋषभ पंत को लेकर बात की थी और उनकी खूब तारीफ भी की थी। क्रिकेटर ने कहा था कि "मैं इस बात की सरहाना करता हूं कि जिस तरीके से ऋषभ ने दुर्घटना के बावजूद खुद को संभाल। जिस तरीके से उन्होंने वापसी की और आईपीएल भी खेला। हालांकि भारतीय टीम में अपनी एक खास जगह बनाई। यह काफी अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक है। मुझे उन पर गर्व है।"


Click it and Unblock the Notifications