..................... Shikhar Dhawan now marries Sophie Shine for the second time; registration video goes viral - Hindi Filmibeat

पहली पत्नी को दिया तलाक, अब सोफी शाइन से शिखर धवन ने की दूसरी शादी, रजिस्ट्रेशन का वीडियो वायरल

Shikhar Dhawan Register Marriage: पहली पत्नी से तलाक के बाद शिखर धवन अब लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। जी हां, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रजिस्टर मैरिज करते दिख रहे हैं।

Shikhar Dhawan

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और अपने करियर में उन्होंने कई शानदार पारियां देश के लिए खेली हैं। ये वीडियो सीधे गुरुग्राम से सामने आया है जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी सोफी शाइन नजर आ रही है।

Also Read
कौन है ये बोल्ड एक्ट्रेस जिसकी तस्वीरों ने हिलाया इंटरनेट? मां-बाप के तलाक के बाद ऐसे काटी जिंदगी..
कौन है ये बोल्ड एक्ट्रेस जिसकी तस्वीरों ने हिलाया इंटरनेट? मां-बाप के तलाक के बाद ऐसे काटी जिंदगी..

बता दें कि शिखर धवन और सोफी विवाह पंजीकरण कार्यालय गए थे और इस दौरान उनके साथ घर के कुछ करीबी मौजूद थे। इसके अलावा एक पंडित जी भी थे जिनके सामने सारी लीगल फॉर्मेलिटीज पूरी हुईं। इस दौरान पंडित जी को कहते सुना जा सकता है कि, मेरी फोटो भी आ रही है ना।

21 फरवरी को की थी शादी

शिखर धवन और सोफी साइन ने 21 फरवरी को एक दूसरे से शादी की थी और इस दौरान करीबी लोग ही मौजूद थे। अब शिखर ने अपनी शादी को रजिस्टर किया है और कानूनी रूप से भी दोनों अब पति पत्नी हैं। पहली शादी के टूटने के बाद फैंस काफी हैरान हुए थे और शिखर के लिए वो काफी बुरा वक्त था। शिखर धवन का कहना था कि उनके बच्चे से भी उनको नहीं मिलने दिया जाता था। उनका एक बेटा है जो कि उनकी पत्नी पाल रही है। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि शिखर और सोफी एक साथ कितने खुश दिख रहे हैं और कोर्ट मैरिज के कागजों में साइन करते वक्त शिखर काफी खुश हैं।

कौन थी शिखर की पहली पत्नी?

शिखर धवन की पहली पत्नी का नाम आयशा मुखर्जी है जो कि ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। वो एंग्लो-इंडियन शौकिया किकबॉक्सर हैं। दोनों ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी की थी। हालांकि साल 2023 में दोनों का तलाक हुआ और इस दौरान मानसिक क्रूरता करने का आरोप लगा था। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है। वो मां की कस्टडी में है।

Read more about: shikhar dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X