Shikhar Dhawan Marriage: सोफी संग शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन, 40 की उम्र में रचाई दूसरी शादी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि अभी तक तो वह अपनी गर्लफ्रेंड सोफी के साथ रील्स और फोटो में नजर आते थे, वहीं अब सोफी शिखर की हमसफर बन चुकी हैं। जी हां, बता दें कि शिखर धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम सोफी शाइन के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने निजी समारोह में शादी रचाई जहां उनके परिवार वाले, खास मेहमान और दोस्त शामिल हुए थे। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट की दुनिया से भी तमाम नामी हस्तियों ने धवन की शादी अटेंड की।

2025 में किया था रिश्ता पब्लिक
आपको बता दें कि शिखर धवन की यह दूसरी शादी है। सोफी से पहले शिखर ने अपने से 10 साल बड़ी लड़की आएशा मुखर्जी संग शादी रचाई थी। शिखर ने आएशा के साथ साल 2012 में शादी की थी और साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया। साल 2025 में शिखर का नाम सोफी के साथ जुड़ने लगा। वहीं अब 2026 की शुरुआत में सोफी मिसेज सोफी शिखर धवन बन चुकी हैं।
इंटरनेट पर छा गईं वेडिंग फोटोज
क्रिकेटर युज़वेंद्र चहल द्वारा शेयर कई गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिखर धवन सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। गले में लंबा हार, सिर पर पगड़ी लगाए धवन एक दम फर्स्ट क्लास लग रहे हैं वहीं उनकी दुल्हन की बात करें तो सोफी का भी लुक एक दम हटके है। सोफी ने सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ है। खुले बाल लाइट जूलरी में उनका लुक काफी डिफरेंट लग रहा है। वहीं अन्य तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चहल अपने दोस्त की शादी में चार चांद लगाते नजर आ रहे हैं। चहल समेत अन्य क्रिकेटर्स ने भी धवन की शादी में जमकर डांस किया है।
कैसे मिले धवन और सोफी
धवन और सोफी की मुलाकात दुबई में हुई थी। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। ICC चैंपियन ट्रॉफी में दोनों साथ दिखे थे। जहां उनका रिश्ता पब्लिक हुआ था। इसके बाद शिखर सोफी संग अपनी तस्वीरों अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट करते थके नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











