ना छूटी दुल्हन के हाथों की मेहंदी, ना मनाया हनीमून, शिखर धवन को दूसरी शादी के चार दिन बाद मिल गई Good News!

Shikhar Dhawan Ayesha Mukherji Settlement: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से धूमधाम से दूसरी शादी कर ली। शादी में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, इरफान पठान और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी नजर आए। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं।

Shikhar Dhawan Ayesha Mukherji Settlement

शादी के कुछ दिन बाद मिली बड़ी राहत

शादी की खुशियों के बीच धवन को कोर्ट से भी राहत मिली है। दिल्ली के फैमिली कोर्ट ने उनकी एक्स वाइफ आएशा मुखर्जी को करीब 5.72 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है। बता दें कि धवन और आयशा का साल 2023 में तलाक हो गया था। तलाक के बाद से दोनों के बीच पैसों और संपत्ति को लेकर कानूनी मामला चल रहा था।

ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट से शुरू हुआ था मामला

आयशा, जो ऑस्ट्रेलिया की नागरिक हैं, ने वहां की फैमिली कोर्ट में प्रॉपर्टी सेटलमेंट के लिए केस किया था। ऑस्ट्रेलिया में नियम है कि शादी के दौरान कमाई गई संपत्ति का बंटवारा किया जाता है। उसी नियम के तहत धवन को 5.72 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया गया था।

Also Read
इस हसीना के लिए नई गर्लफ्रेंड मिहिका को चीट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या? पीठ पीछे भिजवाया करोड़ों का तोहफा
इस हसीना के लिए नई गर्लफ्रेंड मिहिका को चीट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या? पीठ पीछे भिजवाया करोड़ों का तोहफा

दिल्ली कोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली की कोर्ट ने ऑस्ट्रेलिया के इस आदेश को भारत में मान्य नहीं माना। कोर्ट का कहना है कि भारतीय कानून, खासकर हिंदू मैरिज एक्ट, 1955, में ऐसा कोई सीधा नियम नहीं है जिसमें इस तरह से संपत्ति ट्रांसफर करने का प्रावधान हो।

इसी वजह से अदालत ने ऑस्ट्रेलिया के आदेश को यहां लागू करने से इनकार कर दिया और आयशा मुखर्जी को पूरी रकम धवन को लौटाने के लिए कहा।

धवन के लिए बड़ी राहत

लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई के बाद यह फैसला धवन के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। शादी की खुशी के साथ उन्हें कोर्ट से भी अच्छी खबर मिल गई है।

More from Filmibeat

Read more about: shikhar dhawan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X