..................... Shikhar Dhawan Divorce- मानसिक रूप से परेशान कर रही थी पत्नी, शिखर ने धवन ने दिया तलाक Shikhar Dhawan Divorce- Wife was mentally harassing him, Shikhar Dhawan divorced him - Hindi Filmibeat

Shikhar Dhawan Divorce- मानसिक रूप से परेशान कर रही थी पत्नी, शिखर ने धवन ने दिया तलाक

shikhar dhawan

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इस वक्त अपनी पत्नी से तलाक को लेकर चर्चा में है। पता चला है कि उन्होने अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी को तलाक दे दिया है। दिल्ली की एक फैमिली अदालत ने बीते दिन क्रिकेटर शिखर धवन को उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की मंजूरी दे दी।

आरोप है कि आयशा ने शिखर धवन को मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया है और इस बात को अदालत ने स्वीकारते हुए उनको तलाक की मंजूरी दी है। न्यायाधीश हरीश कुमार ने अपनी तलाक याचिका में क्रिकेटर के द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को इस आधार पर स्वीकार कर लिया,

क्योंकि इन आरोपों का पत्नी ने विरोध नहीं किया और खुद को सही साबित करने में भी विफल रहीं। न्यायाधीश ने माना कि पत्नी ने धवन को अपने इकलौते बेटे से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर करके मानसिक पीड़ा दी।

बेटा फिलहाल किसके पास रहेगा इसको लेकल अदालत ने किसी तरह का आदेश नहीं दिया है। अदालत ने क्रिकेटर को ये आदेश जरूर दिया है कि वो अपने बेटे से मिलने और उसके साथ वीडियो कॉल पर बातचीत कर सकते हैं।

ये है धवन की याचिका

धवन की याचिका की मानें तो उनकी पत्नी आयशा ने शादी के पहले कहा था कि वो उनके साथ भारत में रहेगी। लेकिन वो अपने पूर्व पति के कारण ऐसा ना कर सकीं क्योंकि उनसे उनकी दो बेटियां हैं। आयशा ने अपने पूर्व पति से ऑस्ट्रेलिया नहीं छोड़ने का वादा किया था जहां वह वर्तमान में अपनी दो बेटियों और धवन के एक बेटे के साथ रहती है।

इसी वजह से शिखर ने तलाक की अर्जी दी थी। वो ऑस्ट्रेलिया में थीं और बेटे से उनकी बात तक नहीं करवाती थीँ। हालांकि इस मामले आगे क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा। शिखर धवन बस ये चाहते हैं कि उनका बेटा उनको वापस मिल जाए।

Read more about: shikhar dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X