..................... मेजर स्ट्रोक और पैरालाइज के दर्द से गुजर रही फैन एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा Shikha Malhotra suffering from stroke paralysis says don't know when I will be able to walk again - Hindi Filmibeat

मेजर स्ट्रोक और पैरालाइज के दर्द से गुजर रही फैन एक्ट्रेस, बोलीं- 'पता नहीं दोबारा कब चल पाउंगी'

कोरोना काल में शाहरुख खान की फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा खूब चर्चा में रहीं। शिखा मल्होत्रा ने कोरोना वॉरियर बनकर लोगों की खूब मदद की। लेकिन इस समय वह खुद बहुत परेशानी में हैं। दर्सल हाल में ही शिखा को मेजर स्ट्रोक हुआ जिसके चलते उनके शरीर का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया है। अब शिखा ने खुद अपनी हेल्थ का अपडेट शेयर किया है। जिससे साफ उनके दर्द को समझा जा सकता है।

शिखा मल्होत्रा ने बताया कि पैरालाइज के चलते वह काफी दर्द से गुजर रही हैं। उनके शरीर का एक हिस्सा हिल भी नहीं पा रहा है। एक न्यूज वेबसाइड से की बातचीत में उन्होंने बताया कि वह रिकवर तो कर रही हैं लेकिन ये प्रक्रिया बहुत स्लो है। वह नहीं समझ पा रही हैं कि वह कब तक फिर पहले जैसी हो पाएंगी।

इंटरव्यू में शिखा ने कहा कि वह बहुत ही लाचार महसूस कर रही हैं। मैं इस समय सपोर्ट चाहती हूं। ये मेरी जिंदगी का सबसे कठिन समय है। मेरी तबीयत ठीक तो हो रही है लेकिन बहुत धीरे धीरे। मुझे नहीं पता मैं कब दोबारा चल पाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X