शिकारा ट्रेलर - कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म का नया ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा
विधु विनोद चोपड़ा इस बार कश्मीरी पंडितों को लेकर आए हैं। वो खुद भी एक कश्मीरी पंडित हैं और इस फिल्म में उन्होंने कश्मीरी पंडितों की कहानी से सबको अवगत कराने की कोशिश की है।
फिल्म का नया ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा।ये कहानी है एक ऐसे पंडित जोड़े की जिसे रातों रात अपना वतन, अपना कश्मीर छोड़कर जाना पड़ता है।

फिल्म 7 फरवरी को रिलीज़ हो रही है और इसका ट्रेलर खासा पसंद किया गया है। नए ट्रेलर में एक बेहद भावुक कविता है जो लोगों का ध्यान खींच रही है -
"ऐ वादी शहज़ादी, बोलो कैसी हो?
हर पल तेरी याद सताती रहती है,
आती जाती हर एक सांस ये कहती है,
एक दिन तुमसे वापिस मिलने आऊंगा,
क्या है दिल में सब कुछ तुम्हें बताऊंगा,
कुछ बरसों से टूट गया हूं, खंडित हूं,
वादी तेरा बेटा हूं, पंडित हूं!!!'


Click it and Unblock the Notifications











