TRAILER: विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म 'शिकारा'- इमोशनल और बेहद दमदार कहानी

By Staff

'शिकारा' के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया, दूसरा ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जो 1989 की उन खतरनाक परिस्थितियों को दर्शाता है जब कश्मीरी पंडितों को कश्मीर छोड़ना पड़ा था। फ़िल्म का यह दूसरा ट्रेलर देखकर निश्चित रूप से आपके फिर से रोंगटे खड़े हो जाएंगे। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर फ़िल्म का ट्रेलर पोस्ट किया है और लिखते है, "Aye vaadi shehzaadi, bolo kaisi ho, Kuchh barson se toot gaya hun khandit hun, Vaadi tera beta hun main Pandit hun.

Shikara

ट्रेलर के पहले फ्रेम में ही वास्तविकता को सामने रखा गया है। अभिनेता आदिल खान और सादिया की सुकून भरी जिंदगी में हिंसा के दृश्य के साथ, दूसरे ट्रेलर में कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को सामने पेश किया गया है।

पहले ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही, फ़िल्म के विषय और कहानी को लेकर चर्चा है। 'शिकारा' में 1990 की घाटी से कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को उजागर किया गया है, जिसे जगती और अन्य शिविरों के 40,000 असली प्रवासियों के साथ शूट किया गया है। यहीं नहीं, फिल्म में माइग्रेशन की वास्तविक फुटेज भी शामिल की गई है।

ऐतिहासिक प्रासंगिकता को दर्शाने वाले दिन की 30वीं वर्षगांठ पर, फिल्म के निर्माताओं ने 19 जनवरी को नई दिल्ली में वास्तविक कश्मीरी पंडित शरणार्थियों के लिए फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था जिन्हें 1990 में बड़े पैमाने पर पलायन के दौरान अपने घरों को छोड़ना पड़ा था। वास्तविक लोगों से वास्तविक कहानियों तक, 'शिकारा' में सब कुछ वास्तविकता के बहुत करीब रखा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X