HAFTA: शिवाय को लेकर ये थी अजय देवगन की सबसे बड़ी Mistake,पड़ गई भारी!
अजय देवगन की शिवाय बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से आगे बढ़ रही है लेकिन फिल्म में अजय देवगन ने कर दी थी बहुत बड़ी गलती जिसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ा।
अजय देवगन अब शिवाय को लेकर शांत हो गए हैं। उन्हें शायद समझ आ गया है कि गलती कहां हुई। आपको समझ आया कि गलती कहां हुई? या फिर अजय देवगन शांति से ढूंढ रहे हैं कि गलती कहां हुई।
तो फिर हम ही बता देते हैं गलती कहां हुई। अजय देवगन की शिवाय धनतेरस पर रिलीज़ हुई, शुक्रवार, 28 अक्टूबर। लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस में अजय देवगन ने सबसे बड़ी गलती गुरूवार को ही कर दी थी।

दरअसल, अजय देवगन ने गुरूवार को शिवाय की स्क्रीनिंग रखी। अपने ओवर कॉन्फिडेंस में ही सही पर उन्हें लगा कि उन्होंने बिल्कुल मास्टरपीस बनाया है और वो इसे क्रिटिक्स को दिखाने के लिए उतावले हो गए।
["मैं अपना करियर इन पांच फिल्मों से खत्म कर दूंगा" - शाहरूख खान]
उसके बाद तो सारा डैमेज हो चुका था और अजय देवगन को रिपेयर करने का मौका भी नहीं मिला। गुरूवार रात में ही हर जगह शिवाय की हंसी उड़ना शुरू हो चुकी थी।
और इससे दर्शक कन्फ्यूज़ हो गए। हालांकि फिल्म इतनी बुरी नहीं है जितना कि पहले रिव्यू में फिल्म के बारे में लिखा गया लेकिन दर्शकों को पता चल चुका था कि शिवाय की बजाय ऐ दिल है मुश्किल देखने में ही भलाई है।
[OUCH: शिवाय की स्पीड ने किया ऐ दिल है मुश्किल #BoxOffice का पत्ता कट]
वहीं अजय देवगन की दूसरी सबसे बड़ी गलती रही निगेटिव होना। अजय देवगन को लगा कि प्रमोशन बिल्कुल फ्रंट फुट पर कर रहे हैं और यही वजह है कि शिवाय की लेटेस्ट न्यूज़ में हमेशा ही अजय देवगन का एक बोल्ड बयान ज़रूर शामिल हो गया लेकिन उनकी इज़्जत फैन्स में घटती गई।
हर बार अजय देवगन ने पूरे बॉलीवुड को ही टार्गेट किया। अति तो तब हो गई जब अजय देवगन ने कहा कि 25 सालों में इस इंडस्ट्री में बहुत ही कुछ बदल गया। ना लोग वैसे हैं ना ही कोई दूसरी चीज़। सब कुछ बदल चुका है। जानिए उनकी ऐसी ही कुछ निगेटिव बातें -


Click it and Unblock the Notifications













