एक्ट्रेस ने ससुर के बर्थडे पर पहनी ऐसी ड्रेस कि प्राइवेट पार्ट पर पड़ी सबकी नजर, लोग बोले-'ये हाथ कहां जा रहा'

shibani dandekar

Shibani Dandekar Dress: बुधवार शाम को अभिनेता अनिल कपूर के घर पर सितारों का जमावड़ा लगा था, बॉलीवुड के नामी कलाकार इंडसट्री के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का 79वां जन्मदिन मनाने के लिए एक छत के नीचे इकट्ठा हुए। जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ पार्टी में नजर आए। दोनों ने अपनी पार्टी में बेहतरीन कपड़े पहने हुए थे। लेकिन सबसे ज्यादा जिसके कपड़े ने लोगों का ध्यान खींचा वो, थीं जावेद अख्तर की बहू।

जावेद अख्तर के बर्थडे पर एक से बढ़कर एक सितारे पहुंचे थे और इस पार्टी को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। इस वजह से सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ पहुंचीं। पार्टी में जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर भी पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर भी थीं। लेकिन शिबानी का आउटफिट चर्चा का विषय बन गया।

शिबानी दांडेकर ने बेज रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में सबसे ज्यादा जो चौंकाने वाली बात थी, वो थी उनकी ड्रेस में बने हाथ। एक्ट्रेस की इस ड्रेस में जो हाथ बने थे वो उनके प्राइवेट पार्ट की तरफ इशारा कर रहे थे। इस आउटफिट को देखकर लोगों ने शिबानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने एक्ट्रेस की ड्रेस को चीप कहा, दूसरे यूजर ने कहा- 'ये बहुत अजीब ड्रेस है'। तीसरे यूजर ने कहा- 'ये हाथ कहां जा रहा है', वहीं चौथे यूजर ने कहा- 'जानबूझकर ऐसा ड्रेस पहनते हैं ताकि लोग आकर्षित हों, इनकी तरफ'। इनके अलावा और भी लोगों ने एक्ट्रेस को उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया है।

पार्टी में शामिल होने वाले अन्य लोगों में जावेद अख्तर की बेटी जोया और गीतकार की पहली पत्नी हनी ईरानी भी शामिल थीं। सोनम कपूर के भाई हर्ष वर्धन कपूर, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, निर्देशक बोनी कपूर, अंजय कपूर और रीमा कागती भी इस पार्टी में पहुंचे थे।

More from Filmibeat

Read more about: shibani dandekar javed akhtar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X