..................... Shibani Dandekar talk about supporting rhea chakraborty on Sushant Singh Rajput case। सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट करने पर बोलीं शिबानी दांडेकर - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करने पर बोलीं शिबानी दांडेकर- मैं सच के साथ खड़ी थी, कोई अफसोस नहीं

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सीबीआई और ड्रग्स केस के मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं। अखबार से लेकर टीवी न्यूज चैनल तक, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत केस पूरी तरह से छाया रहा। इस मामले में रिया चक्रवर्ती का साथ देने के लिए खड़ी रहीं फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस टीवी होस्ट शिबानी दांडेकर।

शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया और अपने मीडिया इंटरव्यू में सुशांस सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की भूमिका पर उठ रहे सवाल का जवाब भी दिया। रिया चक्रवर्ती के साथ अपनी दोस्ती निभाई।

Shibani Dandekar,Rhea chakraborty

इस पर शिबानी दांडेकर ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करने के दौरान शिबानी दांडेकर को भी काफी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। शिबानी दांडेकर की काफी ट्रोलिंग की गई। इस पर एक्ट्रेस ने बात की है।

शिबानी दांडेकर ने रिया चक्रवर्ती पर बोला- दिया सच का साथ

शिबानी दांडेकर ने रिया चक्रवर्ती पर बोला- दिया सच का साथ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिबानी दांडेकर ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मैं उस बात के लिए खड़ी हुई जो सच था, मैं आज तक उसी को सपोर्ट करती हूं। मेरा मानना है कि अगर एक बार आपको पता चल जाता है कि सच क्या है, तो इसके बाद लोग क्या कहते हैं, इस बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। ट्रोलिंग करने वाले लोगों को आप जानते नहीं हैं, फिर उनके विचारों से अपने आपको प्रभावित करने का कोई फायदा नहीं है।

शिबानी दांडेकर-मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

शिबानी दांडेकर-मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

शिबानी दांडेकर ने आगे कहा किमुझे रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करने का कोई अफसोस नहीं है। शिबानी ने ये भी कहा कि पहले भी ऐसे अपने दोस्तों का साथ देने के कारण उनकी ट्रोलिंग हो चुकी है। इससे उन्हें जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। शिबानी दांडेकर ने साफ तौर पर कहा कि मैं ये नहीं कहती हूं कि कोई साहस वाला काम मैंने किया है। लेकिन मेरे लिए ईमानदारी के साथ सच का साथ देना जरूरी है।

शिबानी दांडेकर ने रिया के सपोर्ट में लिखा था

शिबानी दांडेकर ने रिया के सपोर्ट में लिखा था

याद दिला दें कि रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में शिबानी दांडेकर ने लिखा था कि मैं रिया चक्रवर्ती को तब से जानती हूं जब वो 16 साल की थीं। कुछ महीनों में उनके परिवार के लिए आई एक विपरीत हालात की गवाह रही हूं। उनके दुख की कल्पना भी नहीं की जासकती। एक मासूम परिवार को इस कदर टॅार्चर किया जा रहा है जब तक वो टूट ना जाएं। उसने सुशांत के साथ रहने के लिए अपनी दुनिया छोड़ दी।

शिबानी दांडेकर ने रिया से कहा हमेशा तुम्हारे साथ

शिबानी दांडेकर ने रिया से कहा हमेशा तुम्हारे साथ

शिबानी ने लिखा था किमैंने देखा है कि उसकी मां की सेहत पर क्या असर हुआ है।मुझे दुख है कि तुमने जिंदगी का सबसे अच्छा काम सुशांत की देखभाल का किया, इसी ने तुम्हें जिंदगी का सबसे खराब अनुभव दे दिया। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। गौरतलब है कि शिबानी दांडेकर इन दिनों फरहान अख्तर को डेट कर रही हैं।दोनों की शादी की चर्चा भी है। एक्ट्रेस ने इस पर कहा है कि अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X