..................... Shibani dandekar talk about marriage with Boyfriend Farhan Akhtar read details। शिबानी दांडेकर ने ब्वॅायफ्रेंड फरहान अख्तर से कब हो शादी, इस पर की बात, यहां पढ़िए पूरी डिटेल - Hindi Filmibeat

फरहान अख्तर से कब होगी शिबानी दांडेकर की शादी? एक्ट्रेस ने बताई वेडिंग प्लानिंग ।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते का ऐलान काफी समय पहले कर दिया था। शिबानी दांडेकर एक सफल मॅाडल हैं। काफी समय से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के रिश्ते की चर्चा होती रही हैं। ये भी खबर आयी थी कि शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर जल्द शादी कर सकते हैं। लेकिन आखिर कब इसका जवाब अब खुद शिबानी दांडेकर ने एक इंटरव्यू में दिया है।

शिबानी दांडेकर ने बताया है कि वो कब तूफान एक्टर फरहान अख्तर से शादी करेंगी, या फिर इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। शिबानी दांडेकर ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में फरहान अख्तर के साथ अपने रिश्ते और शादी पर बात की। शिबानी दांडेकर ने कहा कि वो फरहान के साथ अपने इस रिश्ते को आगे के लिए बढ़ाना चाहती हैं।

Shibani dandekar,Farhan Akhtar

लेकिन अभी तक उनके दिमाग में फरहान अख्तर से शादी को लेकर कोई ख्याल नहीं आया है। शिबानी दांडेकर ने आगे बोला कि हर कोई मुझसे यही पूछता है कि फरहान अख्तर से शादी कब? ये सवाल कई बार मेरे सामने आ चुका है। सच कहूं तो अभी तक यह प्रश्न मेरे और फरहान के बीच नहीं आया है।

मैं सबसे यही कह रही हूं कि मैं यह सब सोचकर आप सभी को बता दूंगी, फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है। हमारी शादी को लेकर फिलहाल कोई भी प्लानिंग नहीं है। शिबानी ने ये भी कहा कि लॅाकडाउन ने फरहान अख्तर के साथ उनके रिश्ते को पहले से मजबूत कर दिया है। मैं फरहान मिलकर फिल्म देखते हैं जिम में वर्कआउट करते हैं।

शिबानी ने आगे कहा कि हम दोनों अपने पेट के साथ ढेर सारी मस्ती करते हैं। फरहान और मेरे में कई चीजें समान हैं। आपको बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बीते 3 साल से एक साथ हैं। इससे पहले फरहान अख्तर की शादी हेयर स्टइलिश अधुना भबानी से हुई थी। फरहान और अधुना का तलाक हो चुका है। फरहान और अधुना की एक बेटी भी है। फरहान और अधुना ने शादी के 17 साल बाद एक दूसरे को तलाक दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X