सुशांत के मौत के दिन रिया चक्रवर्ती टूट गई थीं, वो उसका प्यार था, उसे विलेन बना दिया- शिबानी दांडेकर
रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सीबीआई ने भी रिया चक्रवर्ती को अपनी एफआईआर में आरोपी बनाया है। फिलहाल इस पूरे केस को लेकर रिया और उनके परिवार से सीबीआई की पूछताछ जारी है। रिया चक्रवर्ती को लेकर मीडिया में कई रिपोर्ट सामने आ रही है।
जिसे लेकर तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और विद्या बालन ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में रिया चक्रवर्ती की खास दोस्त शिबानी दांडेकर ने भी कई पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। वहीं एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड और रिया की बेहद करीबी दोस्त शिबानी दांडेकर ने ये बताया है कि कैसे सुशांत की मौत से रिया चक्रवर्ती पूरी तरह से टूट गई हैं।

शिबानी ने कहा है कि रिया या उनके परिवार ने कभी ऐसा नहीं सोचा होगा कि सुशांत के साथ ऐसा होगा। इंडिया टूडे से बातचीत में शिबानी ने रिया को लेकर कई खुलासे किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications