शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर के साथ शेयर की नई तस्वीरें - फैन्स ने बेबी बंप देख दी प्रेगनेंसी की बधाई
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की पहली तस्वीर जब से वायरल हुई तब से ही फैन्स ने शिबानी दांडेकर के प्रेगनेंट होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। और ये कयास हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर के साथ अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं।
इन तस्वीरों में भी शिबानी कुछ ऐसे एंगल पर खड़ी थीं जहां उनका पेट थोड़ा बाहर निकला है। बस फैन्स ने तुरंत इसे उनका बेबी बंप मानकर उन्हें प्रेगनेंसी की बधाई देना शुरू कर दिया है। कुछ ने तो ये भी बता दिया कि शिबानी अपना पहला ट्राईमेस्टर पार कर चुकी हैं।

हालांकि, शिबानी और फरहान दोनों ने ही इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं शिबानी के दोस्त उनकी ताज़ा तस्वीरों पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। वहीं फरहान अख्तर की बहन फराह खान ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा शादी के बाद तुम और खूबसूरत हो गई हो।

शेयर की और तस्वीरें
हालांकि, जब पिछली तस्वीरों में फैन्स शिबानी को प्रेगनेंसी की बधाई दी तो फिर उन्होंने दूसरे एंगल से अपनी कुछ और तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में शिबानी के हाथ का टैटू भी काफी चर्चा में रहा। उन्होंने अपनी और फरहान की शादी की तारीख टैटू करवाई है।

फरहान पर ली चुटकियां
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बेहद निजी समारोह में 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं और इस शादी की खूबसूरत तस्वीरें फरहान अख्तर अपने इंस्टाग्राम पर लगातार शेयर कर रहे हैं। इन नई तस्वीरों में फैन्स फरहान अख्तर को उनके एक्सप्रेशन पर भी ट्रोल करते हुए पूछते दिखे कि क्या शादी के एक हफ्ते में ही आप बोर हो गए? वहीं शिबानी दांडेकर ने खुद को मिसेज़ अख्तर कहा तो फैन्स ने पूछा अब आपकी Patriarchy खत्म करने वाली कसम कहां गई?

बेटियां भी हुईं शामिल
गौरतलब है कि फरहान और शिबानी की शादी बेहद खास थी। एक तरफ जहां दोनों ने 21 फरवरी को कोर्ट में शादी की। वहीं इससे पहले 20 फरवरी को दोनों एक दूसरे के साथ एक क्रिश्चियन सेरेमनी में वचन बदलते दिखाई दिए। फैन्स इन तस्वीरों को देखकर काफी इमोशनल हो गए। यहां देखिए इस शादी की कुछ और बेहद खास तस्वीरें। शादी में फरहान की दोनों बेटियां भी शामिल हुईं।

जमकर किया डांस
शाक्या और अकीरा, इस तस्वीर में अनुषा दांडेकर के साथ जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक और तस्वीर में दोनों फुगड़ी मारते भी दिखीं। अनुषा दांडेकर, फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर की बहन हैं। शाक्या और अकीरा, बेहद खूबसूरत लहंगों में अपने पिता की शादी के लिए तैयार हुई थीं।

बड़ा हुआ परिवार
शिबानी दांडेकर की बहनें अनुषा और अपेक्षा के साथ फरहान की बेहद क्यूट सी तस्वीर। गौरतलब है कि अनुषा, शिबानी और अपेक्षा तीनों ने साथ में अपना एक म्यूज़िक बैंड भी खोला था।

सबसे अहम लोग
इस तस्वीर में फरहान अख्तर से जुड़े कुछ बेहद खास लोग नज़र आ रहे हैं। उनके पिता जावेद अख्तर और शबाना आज़मी। फरहान अख्तर की बहन ज़ोया अख्तर और फरहान के बिज़नेस पार्टनर रितेश सिधवानी।

शादी की सबसे वायरल तस्वीर
इस शादी से अब तक की सबसे वायरल तस्वीर। फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन यहां अपनी फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के गाने सेनोरिटा पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। फरहान अख्तर की कज़िन फराह खान भी ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर के साथ ठुमके लगाती दिखाई दीं। फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी, फराह खान की मां मेनका ईरानी की बहन हैं।

अभी तक मिल रही है बधाईयां
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को अभी तक शादी की बधाईयां मिल रही हैं। वहीं दोनों का इंस्टाग्राम अकाउंट इस समय शादी की ढेर सारी तस्वीरों से भरा पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











