सालों बड़े मुस्लिम स्टार से दूसरी शादी कर परेशान हो गई ये हिंदू हीरोइन, झेलनी पड़ी ऐसी जलालतें

Farhan Akhtar Shibani Dandekar: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट शो में फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर इस बार बतौर गेस्ट दिखाई दिए। सालों डेटिंग के बाद कपल ने शादी रचाई जो कि काफी सुर्खियों में रही। दरअसल, हिंदू-मुस्लिम शादी होने के साथ साथ ये फरहान अख्तर की दूसरी शादी भी थी। ऐसे में इस पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने रिलेशन और रिलेशन के चैलेंजेज के बारे में भी बात की।
शिबानी ने बताया कि जब उन्होंने फरहान को डेट करना शुरू किया तो ट्रोलर्स उन्हें लेकर ये दो चीजें बोलते थे- 'लव जिहाद' और 'गोल्ड-डिगर'। शिबानी ने कहा कि रोजाना ये बातें उन्हें सुनने को मिलती थीं। और ये अब भी उन्हें बोला जाता है, हालांकि अब ऐसा कम हुआ है।
शिबानी ने बताया, '''लव जिहाद' और 'गोल्ड-डिगर' जैसी बातें सुनकर मुझे क्या करना चाहिए था? मैं सिर्फ इसलिए रोकर सोने तो नहीं जा रही कि लोग मुझे ऐसा बोलते हैं। मैं कोई गोल्ड डिगर नहीं। सच ये है कि वो एक मुस्लिम फैमिली से आते हैं और मैं हिंदू घर से और हमने शादी कर ली। हम अपनी शादी से बहुत खुश हैं। इसलिए आप हमारे बारे में जो कुछ भी कहना चाहें वो कह सकते हैं। बस जो है सो है''।
फरहान शिबानी को सपोर्ट करते हुए दिखे। उन्होंने ऐसी पर्सनल ट्रोलिंग को फिल्म से कंपेयर करते हुए कहा, ''अगर इरादा चोट पहुंचाने का है तो इसे गंभीरता से क्यों लें? कई बार ऐसा होता है जब वो किसी ऐसी फिल्म का रिव्यू लिखते हैं जो हो सकता है उन्हें पसंद या नापसंद आई हो। उस रिव्यू से हम कुछ सीखते हैं, तब जब उसमें फिल्म के बारे में ही लिखा गया हो।''
उन्होंने रिव्यू वाली बात पर आगे कहा, ''जैसे किसी फिल्म में ये कमियां थीं। या इस वजह से ये परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो सकते थे। मेरे कहने का मतलब ये है कि अगर ऐसा लिखा गया है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितनी ही मेहनत से फिल्म बनाई हो या आप फिल्म को लेकर कितने भी सुरक्षात्मक हों, अगर लिखने वाले का इरादा नेक है तो आप इसे खुले दिमाग से पढ़ेंगे।''
बता दें कि शिबानी और फरहान 2017 से डेट कर रहे थे और 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहाना बहुत जल्दी '120 बहादुर' में दिखने वाले हैं। इसके अलावा वो डॉन 3 का डायरेक्शन भी संभालने वाले हैं। तो वहीं शिबानी डब्बा कार्टेल में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











