बर्थडे पर शिबानी दांडेकर ने गर्दन पर बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू बनवाया, दिखाई फोटो
एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर अपनी रियल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शिबानी दांडेकर 27 अगस्त को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। शिबानी दांडेकर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर को डेट कर रही हैं।
शिबानी और फरहान अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी क्यूट फोटो शेयर करते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शिबानी ने अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में शिबानी की गर्दन पर फरहान लिखा हुआ नजर आ रहा है। शिबानी ने अपनी गर्दन पर बॉयफ्रेंड फरहान के नाम का टैटू बनवाया है।

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर तीन से साल रिलेशनशिप में है
सोशल मीडिया पर शिबानी दांडेकर का टैटू फोटो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर एक दूसरे को तीन साल से डेट कर रहे है। दोनों तीन साल से रिलेशनशिप में है। दोनों को अक्सर लंच और रेड कारपेट पर एक साथ देखा जाता है।

फरहान अख्तर और अधुना भबानी
शिबानी से पहले फरहान अख्तर की लाइफ में अधुना भबानी थी। दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। अधुना और फरहान की शादी साल 2000 में हुई थी।

बच्चे
शादी के 17 साल बाद दोनों अलग हो गए। फरहान अख्तर और अधुना भबानी की दो बेटिया शाक्या और अकीरा हैं।

शिबानी दांडेकर करियर
शिबानी दांडेकर एंकर, मॉडल और वीजे है। शिबानी आईपीएल को भी होस्ट कर चुकी है। इसके अलावा वह फिल्मों में भी काम कर चुकी है। शिबानी खतरों के खिलाड़ी और झलका दिखला जा में नजर आ चुकी है। शिबानी दांडेकर लास्ट टाइम फोर मोर शॉट्स 2 में नजर आ चुकी है।

फरहान अख्तर वर्कफ्रंट
फरहान अख्तर बॉलीवुड में एक्टर और डायरेक्टर है। जल्द ही फरहान फिल्म जी ले जरा को डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म जी ले जरा रोड ट्रिप पर आधारित होगा। हाल ही में फरहान अख्तर फिल्म तुफान में नजर आएं है। फिल्म तुफान में वह बॉक्सर के किरदार में नजर आएं है।


Click it and Unblock the Notifications











