प्रेगनेंसी की अफवाह पर शिबानी दांडेकर ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर कर डाला बड़ा खुलासा!
शिबानी दांडेकर को फरहान अख्तर की शादी काफी चर्चा में रही है और लगातार किसी ना किसी कारण ये जोड़ा खबरों का हिस्सा बना हुआ है। लेकिन शादी के तुरंत बाद एक खबर आई थी कि शिबानी दांडेकर प्रेगनेंट हैं जो कि चर्चा में थी और ऐसा कहा जा रहा था कि शिबानी का बेबी बंप शादी के दौरान नजर आन रहा था। फरहान और शिबानी की शादी को अभी 10 दिन नहीं हुए हैं।
ये शादी अपने-अपने परिवारों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में ही हुई थी। इस वक्त नवविवाहित अपनी शादी के बाद के समारोहों में व्यस्त हैं लेकिन शिबानी की प्रेगनेंसी की खबर चल रही है।

इस शिबानी दांडेकर ने इस बात को लेकर अपने अंदाज में जवाब दिया है। अभिनेत्री ने इस खबर से किनारा कर लिया है क्योंकि उसने अपने फ्लैट पेट का एक वीडियो साझा किया है।

शिबानी ने लिखा
इसके अलावा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिबानी ने लिखा, "मैं महिला हूं! मैं गर्भवती नहीं हूँ! यह टकीला था"। जी हां, इसके बाद से फैंस लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि शिबानी और फरहान ने 19 फरवरी को एक-दूसरे को एक-दूसरे को डेट करने के बाद पारंपरिक समारोह में शादी कर ली।

खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं
उनकी शादी में ऋतिक रोशन, रिया चक्रवर्ती, फराह खान, आशुतोष गोवारिकर आदि शामिल हुए थे। नवविवाहितों ने अपनी सपनों की शादी से कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं।फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं हैं और लोगों ने इसको काफी पसंद किया है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर दोनों अपने अपने कामों को लेकर काफी बिजी हैं। फरहान अख्तर की बात करें तो आखिरी बार वो फिल्म तूफान में नजर आए थे और इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में मृणाल ठाकुर थीं। इसके अलावा परेश रावल ने शानदार किरदार निभाया था।

बॉक्सर का किरदार प्ले किया था
फरहान ने एक बॉक्सर का किरदार प्ले किया था जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में फरहान अख्तर कुछ बड़े ऐलान करने वाले हैं और कई शानदार प्रोजेक्ट्स के साथ फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











