फरहान अख्तर - शिबानी दांडेकर की शादी की सबसे प्यारी तस्वीर: फरहान के हाथों पर मेहंदी लगातीं शिबानी
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 21 फरवरी को कोर्ट में शादी कर ली और अब दोनों पति - पत्नी है। लेकिन इससे पहले उन्होंने शादी की सारी रस्में पूरी कीं जिनमें हल्दी - मेहंदी से लेकर संगीत और वचन लेने की रस्म शामिल थी। इन रस्मों का हिस्सा बने शिबानी और फरहान के खास दोस्त और उनका पूरा परिवार।
अब दोनों की शादी की रस्मों से सबसे प्यारी तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर, शिबानी और फरहान की मेहंदी से है जहां शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर के हाथों पर मेहंदी लगाती दिखाई दे रही हैं। फैन्स को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

फरहान और शिबानी की शादी बेहद खास थी। क्योंकि इस शादी में दोनों ने ना सात फेरे लिए और ना ही चर्च गए। निकाह भी नहीं हुआ। शादी पर फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर ने केवल एक दूसरे को कुछ वचन दिए और इन्हें ज़िंदगी भर निभाने का वादा किया। ये सारी रस्में पूरी हुईं जावेद अख्तर के खंडाला फार्महाउस पर जिसका नाम है सुकून।

शादी के बाद पहली तस्वीर
शादी के बाद पति - पत्नी के तौर पर शिबानी और फरहान अख्तर की ये पहली तस्वीर थी। अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करने के बाद फरहान और शिबानी फोटोग्राफर्स के लिए रूके और जी भर कर तस्वीरें लेने की इजाज़त दी। इस दौरान दोनों ने सबकी ओर से बधाईयां भी स्वीकार कीं।

खुद बांटी शादी की मिठाईयां
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपनी कोर्ट मैरिज के बाद अपनी शादी की मिठाईयां भी खुद बांटी। दोनों मिठाई के डिब्बों के साथ फोटोग्राफर्स को शगुन की मिठाईयां बांटते दिखे।

दोस्तों ने लगाई रौनक
फरहान और शिबानी की शादी में दोस्तों ने काफी रौनक लगाई। जहां फरहान के बेस्ट फ्रेंड ऋतिक रोशन, फरहान की बारात पर दिल चाहता है और सेनोरिटा पर डांस करते दिखे वहीं शिबानी की बेस्ट फ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके संगीत पर मेहंदी लगा के रखना पर डांस करती दिखाई दीं।

ज़ोया अख्तर ने दी पार्टी
फरहान और शिबानी की शादी के बाद फरहान की बहन ज़ोया अख्तर ने अपने घर पर इस शादी का जश्न रखा। इस डिनर पार्टी में शिबानी और फरहान बेहद खूबसूरत नज़र आए। फरहान के पिता जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आज़मी भी इस डिनर पार्टी में दिखाई दीं।

भाई बहनों की फौज
इस पार्टी में फरहान अख्तर के कज़िन साजिद खान और फराह खान भी नज़र आए। फराह और साजिद की मां मेनका ईरानी फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर की मां हनी ईरानी की बहन हैं।

कैसे हुई थी शिबानी से मुलाकात
शिबानी डांडेकर पेशे से एक सिंगर, वीजे और होस्ट हैं। भारत में वो मशहूर हुई थीं आईपीएल होस्ट करने के दौरान। इसके अलावा उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था। फरहान अख्तर की शिबानी से मुलाकात एक रियलिटी शो के सेट पर हुई थी जिसे फरहान अख्तर होस्ट कर रहे थे और शिबानी डांडेकर उस शो की प्रतिभागी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











