सामाजिक संदेश देगी ‘डांसर’- श्यामक डावर

 सामाजिक संदेश देगी ‘डांसर’- श्यामक डावर

अनेक फिल्मी सितारों को अपने इशारों पर नचाने के बाद कोरियोग्राफर श्यामक डावर जल्द ही फिल्म निर्देशन की दुनिया में क़दम रखने वाले हैं.

‘डांसर’ नाम की इस फ़िल्म के ज़रिए वे समाज के वंचित वर्ग के बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने का इरादा रखते हैं. श्यामक कहते हैं कि ‘हर गली में ढेरों प्रतिभाएं मिल जाएंगी. मैं चाहता हूं कि वही असल भारतीय प्रतिभा सामने आए’.

श्यामक अपनी इस फिल्म में ये संदेश देना चाहते हैं कि प्रतिभा कहीं भी छुपी हो सकती है. ज़रूरत सिर्फ इस बात की होती है कि उस छिपे हुनर को सही समय पर पहचान कर तराशा जाए. उसे दिशा दी जाए.

इसी संदेश के साथ श्यामक न सिर्फ फिल्म ‘डांसर’ पर काम कर रहे हैं बल्कि स्लमडॉग डांस चैंपियनशिप नाम की राष्ट्रीय स्तर की एक नृत्य प्रतियोगिता भी शुरू करने वाले हैं और इसके ज़रिए ही हुनरमंद बच्चों का चयन करेंगे.

श्यामक कहते हैं ‘भले ही मैं बहुत भव्य पैमाने पर फ़िल्म न बना पाऊं लेकिन मेरी फ़िल्म ज़िंदगी की हक़ीकत के क़रीब है. मैं बहुत सालों से नृत्य सिखाता आ रहा हूं और बहुत से बेहद प्रतिभाशाली बच्चे झोपड़-पट्टी या चाल से आते हैं’.

इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले बच्चे झोपड़ पट्टी से ही होंगे लेकिन श्यामक के अपने डांस स्कूल के छात्र और फिल्मी सितारे भी फ़िल्म डांसर का हिस्सा होंगे.

श्यामक बताते हैं कि ‘फ़िल्म उद्योग के ज़्यादातर सितारे मेरे दोस्त हैं और मैं ऋतिक रोशन, शाहरूख़ ख़ान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या से भी बात करूंगा इस फ़िल्म का हिस्सा बनने के लिए’.

वैसे श्यामक ख़ुद भी इस फ़िल्म का हिस्सा हैं लेकिन वो किसी और का नहीं बल्कि ख़ुद अपने यानी एक नृत्य गुरू के रोल में दिखाई देंगे.

निर्देशन में क़दम रखने वाले श्यामक कहते हैं कि उन्हें डर तो नहीं लग रहा लेकिन उतावले ज़रूर हैं कि जल्द से जल्द लोगों तक इस फ़िल्म को पहुंचाया जाए।

दिल तो पागल है से नृत्य निर्देशन में उतरने वाले श्यामक अपनी पहली फ़िल्म को ही सबसे यादगार फ़िल्म मानते हैं जिसमें उन्हें माधुरी दीक्षित, शाहरूख़ ख़ान और करिश्मा कपूर के साथ काम करने का मौक़ा मिला.

उदय शंकर, हेलन, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, ऋतिक और शाहिद का नृत्य उन्हे ख़ासा पसंद है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X