..................... श्यामक डावर ने शेयर की शाहरुख खान और सलमान खान की अनदेखी तस्वीर, फैंस ने कर दिया वायरल | Shiamak Davar shares unseen picture with Shahrukh and Salman Khan, calls them 'legends' - Hindi Filmibeat

Shiamak Davar ने शेयर की शाहरुख खान और सलमान खान की अनदेखी तस्वीर, फैंस ने कर दिया वायरल

shiamak-davar-shares-unseen-picture-with-shahrukh-and-salman-khan-calls-them-legends

Shiamak Davar with Shahrukh Khan and Salman Khan: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान में शाहरुख खान और सलमान खान को बड़ी स्क्रीन पर साथ देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। दोनों के एक्शन सीक्वेंस के दौरान सिनेमाघरों में खूब तालियां और सीटियां बजीं। अभी फैंस इस क्रेज से निकल भी नहीं पाए थे कि इधर मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने शाहरुख- सलमान की एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर दी।

श्यामक ने सोशल मीडिया पर सलमान खान और शाहरुख खान के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो कि फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। फैंस एक ही फ्रेम में तीन लीजेंड्स को देखकर बेहद उत्साहित हैं। श्यामक के दोनों सुपरस्टार्स के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया।

तस्वीर को शेयर करते हुए श्यामक डावर ने पोस्ट में लिखा, "बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स को जानना यकीनन अमेजिंग है। मुझे याद है जब शाहरुख ने मुझे "दिल तो पागल है" करने के लिए राजी किया था.. जिसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा, और अब उन्हें "पठान" के साथ बड़े पर्दे पर पूरी तरह से तबाही मचाते हुए देख रहा हूं। हम रूम में मौजूद दूसरे मेगास्टार सलमान खान के बारे में कैसे भूल सकते हैं, जो अपनी प्रेजेंस के साथ वैल्यू और एंटरटेनमेंट एड करते हैं. इन दोनों लीजेंड्स को उनके फ्यूचर के लिए बेस्ट विशेज."

फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान अब एटली निर्देशित फिल्म जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ दिखाई देंगे। फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज होगी। इसके बाद वह राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे, जो कि क्रिसमस के मौके पर आएगी।

दूसरी ओर, सलमान खान ईद पर पूजा हेगड़े के साथ किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। वहीं, टाइगर 3 भी दिवाली पर रिलीज होने को तैयार है, जहां उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ दिखेगी।

Read more about: salman khan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X