किंग खान शाहरुख का जन्मदिन आज, देखें सीक्रेट पार्टी की लीक्ड तस्वीरें

शाहरुख खान का आज जन्मदिन है और हर साल की तरह शाहरुख खान इस साल भी अपने जन्मदिन पर यानी दीवाली के ठीक एक दिन पहले अपने जन्मदिन की पार्टी दे रहे हैं। आज शाम 5 बजे शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर मन्नत में शाहरुख खान की जन्मदिन पर एक प्रेस कॉंफ्रेंस रखी गयी है जिसमें लिमिटेड मीडिया को इनवाइट किया गया है। इस प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान शाहरुख खान मीडिया से मुखातिब होकर अपने फैन्स को उनको साथ और प्यार के लिए धन्यवाद देंगे और साथ ही मीडिया के लिए एक छोटी सी गेट टुगेदर रखी है जिसमें वो मीडिया से भी मिलेंगे और उनके साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाएंगे। शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी इस प्रेस मीट में मौजूद रहेंगी।

शाहरुख खान के लिए इस साल उनका जन्मदिन बहुत ही खास होने वाला है। क्योंकि इस साल शाहरुख के घर में उनके उनकी पत्नी गौरी खान और दोनों बच्चों के सिवा एक और नन्हा मेहमान अबराम भी है। अबराम के आने से शाहरुख खान बेहद खुश हैं। हालांकि अभी तक अबराम की झलक तक शाहरुख ने मीडिया को लेने नहीं दी है। ईद के मौके पर भी अबराम को मीडिया की नज़रों से दूर ही रखा गया था। लेकिन मीडिया को उम्मीद है कि शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर शायद शाहरुख खान का पूरा परिवार मौजूद हो और उन्हें अबराम की भी झलक मिल जाए।

शाहरुख खान वैसे तो हर साल अपने जन्मदिन पर अपने मीडिया के दोस्तों के लिए पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं। लेकिन कभी कभी शाहरुख खान अपने लिए कुछ सीक्रेट पार्टियां भी रखते हैं। अक्सर इन पार्टियों के बारे में लोगों को पता भी नहीं चलता। ऐसी ही एक पार्टी की कुछ तस्वीरें हाल ही में लीक हुईं जिनमें शाहरुख खान मलाइका अरोड़ा खान के साथ डांस कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X