Sheynnis Palacios ने जीता Miss Universe 2023 का खिताब, टॉप 10 में भी नहीं पहुंची श्वेता शारदा!

sheynnis palacios, miss universe

साल 2023 की मिस यूनिवर्स दुनिया को मिल चुकी है और इस बार निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस को मिस (Sheynnis Palacios) के सिर पर ये ताज सजा है। 19 नवंबर को एक उनको यूनिवर्स 2023 खिताब के विजेता के रूप सामने लाया गया और इसके बाद से उनका लेकर काफी चर्चा हो रही है।

मिस यूनिवर्स 2022 - यूएसए की आर'बोनी गेब्रियल द्वारा ताज पहनाया गया और मंच पर भीड़ ने विजेता की सराहना की। इस ताज को पहनने के बाद कई कार्तिमान उन्होने बनाए क्योंकि मिस यूनिवर्स जीतने वाली वह पहली निकारागुआन महिला हैं,

प्रतियोगिता के दौरान वो काफी शानदार लग रहीं थीं। जैसे ही उनके नाम का खुलासा हुआ वो खुशी से झूम उठीं और शायद उनको उम्मीद नहीं थी कि वो जीतने वाली हैं।

इस ब्यूटी कॉंटेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं, जबकि थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड को फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया।

क्या रहा इंडियान प्रतियोगी श्वेता शारदा का हाल?

चंडीगढ़ में जन्मी श्वेता शारदा ने मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ऐसा कहा जा रहा था कि वो काफी आगे तक जाने वाली हैं। हालांकि उनके लिए सफर इतना आसान नहीं रहा।

उन्होने टॉप 20 फाइनलिस्ट में जगह बनाई। इस साल पाकिस्तान ने भी पहली बार मिस यूनिवर्स में डेब्यू किया। अब देखना ये होगा कि भारत से अगली मिस यूनिवर्स कौन होती है।

2021 में हरनाज संधू बनीं थीं मिस यूनिवर्स

साल 2021 में भारत की मॉडल हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता था और पूरी दुनिया में छा गईं थीँ। हालांकि अब फिर से भारतीयों को उम्मीद है कि ये खिताब काफी जल्दी भारत आएगा।

More from Filmibeat

Read more about: sheynnis palacios miss universe
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X