शेरशाह- 40 दिनों के शूट के लिए कश्मीर पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा- चर्चा में है आर्टिकल 370
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय फिल्म शेरशाह की शूटिंग कर रहे हैं जो कि कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। खबर है कि आज फिल्म का पूरी क्रू शूटिंग के लिए कश्मीर रवाना हो चुका है। गौरतलब है कि आर्टिकल 370 कश्मीर से हटने के बाद कुछ जगहों पर तनाव है तो कहीं पर कर्फ्यू लगाया था। इसके बाद टीम शूटिंग के लिए रवाना हो गई है। हालांकि कश्मीर जाने से पहले इसके लिए सरकार से परमिशन भी ली गई।
सिद्धार्थ मल्होत्रा करीब 40 दिन के लिए कश्मीर में शूट करने वाले हैं। कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चंडीगढ़ का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है और अब वो उत्तराखंड जा पहुंचे हैं।

हाल ही में सिद्धार्थ की एक फोटो सामने आई थी जो कि धमाकेदार थी। सोशल मीडिया में इस तस्वीर के सामने आते ही काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। उनका लुक काफी शानदार है और वो पूरे विक्रम बत्रा के किरदार में घुसे नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा ये भी बता दें कि इसके बाद फिल्म की शूटिंग पालमपुर और लद्दाख में भी होनी है। अभी तक सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म जबरिया जोड़ी के लिए शूटिंग कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications