शेरशाह- फिल्म की शूटिंग सेट से सामने आया सिद्धार्थ मल्होत्रा का शानदार लुक
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय फिल्म शेरशाह को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस समय उनकी एक तस्वीर सामने आ रही है जो कि काफी शानदार है। बता दें कि वो फिल्म के शूटिंग सेट पर गए हैं जहां से उन्होने फोटो पोस्ट की है। बता दें कि इस फिल्म में कबीर सिंह के बाद उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं और फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है।
कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चंडीगढ़ का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है और अब वो उत्तराखंड जा पहुंचे हैँ। यह फिल्म करगिल में शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा पर बन रही है।

सिद्धार्थ इसमें लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया में इस तस्वीर के सामने आते ही काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और लोग सिद्धार्थ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
उनका लुक काफी शानदार है और वो पूरे विक्रम बत्रा के किरदार में घुसे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ये भी बता दें कि इसके बाद फिल्म की शूटिंग पालमपुर, कश्मीर और लद्दाख में भी होनी है। अभी तक सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म जबरिया जोड़ी के लिए शूटिंग कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications