सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह की शूटिंग आज से शुरु हुई- सामने आई पहली तस्वीर
Recommended Video
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म शेरशाह की शूटिंग आज से शुरु हो गई है। गौरतलब है कि ये फिल्म विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। इसके लिए काफी समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा ट्रेनिंग भी ले रहे थे। इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट की है..इस तस्वीर में विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा.. फिल्म की पूरी टीम और स्टारकास्ट नजर आ रही हैं।
इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। हाल ही में उन्होने फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग पूरी की है। शेरशाह के लिए खास बात ये भी रही कि इसके पहले सीन के लिए पहला क्लैप किसी और ने नहीं बल्कि लेफ्टिनेंट जनरल वाई.के. जोशी ने दिया।

जोशी करगिल युद्ध के समय लेफ्टिनेंट कर्नल थे और 13 जम्मू ऐंड कश्मीर राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर थे। विष्णु वर्धन के डायरेक्शन में बन रही है।
फिल्म को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं और वो इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। अब देखना ये है कि फिल्म की रिलीज के बाद इसको कितना प्यार मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications