..................... Shershaah Siddharth Malhotra said this about Akshay Kumar and Shahrukh Khan, the tweet went viral | अक्षय कुमार और शाहरुख खान को लेकर शेरशाह सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कह दी ये बात, ट्वीट हुआ वायरल - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार और शाहरुख खान को लेकर शेरशाह सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कह दी ये बात, ट्वीट हुआ वायरल

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल में ही अपनी फिल्म शेरशाह के चलते खूब तारीफ हासिल की। एक्टर की जमकर तारीफ भी हुई और अब वह अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में जुट चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल में ही अपनी आने वाली फिल्म मिशन मजनू की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना नजर आएँगी।

गुरुवार सुबह सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्विटर पर आस्क सिद्धार्थ #AskSidharth हैशटैग चलाया जिसके जरिए उन्होंने फैंस के सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की। इस बीच एक फैन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा एक शब्द जो आप अक्षय कुमार के लिए कहना चाहो। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भाई और दिल का इमोजी।

Siddharth Malhotra

वहीं एक दूसरे फैन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा कि वह शाहरुख खान के लिए एक शब्द में क्या कहना चाहेंगे। इस पर सिद्धार्थ ने कहा फैन। इसका मतलब ये है कि सिद्धार्थ शाहरुख खान के फैन हैं। तो वहीं अक्षय कुमार को वह अपना भाई मानते हैं।

बता दें अक्षय कुमार संग सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ब्रदर्स फिल्म में काम किया था। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा से एक फैन ने ये भी पूछा कि वह अपनी अगली फिल्म का ऐलान कब कर रहे हैं। इस पर सिद्धार्थ ने जवाब दिया कि वह जल्द ही इसके बारे में फैंस को अपडेट देंगे।

बता दें सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह को धर्मा प्रोडक्शन तले बनाया गया। जिसमें कियारा आडवाणी के अपोसिट वह नजर आए। फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित थी जिसकी जमकर तारीफ हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X