..................... Shershaah romantic track Ranjha released featuring Sidharth Malhotra and Kiara Advani | 'शेरशाह' का रोमांटिक गाना 'रांझा' हुआ रिलीज़, सिद्धार्थ और कियारा की दिल छूने वाली केमिस्ट्री - Hindi Filmibeat

'शेरशाह' का रोमांटिक गाना 'रांझा' हुआ रिलीज़, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की दिल छूने वाली केमिस्ट्री

By Filmibeat Desk

खूबसूरत ट्रैक 'रातन लम्बियां' की अपार सफलता के बाद, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो में 'शेरशाह' से एक और रोमांटिक गाना 'रांझा' रिलीज कर दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी अभिनीत यह गाना काफी उनकी केमिस्ट्री को बेहतरीन ढ़ंग से दिखाता है।

फिल्म में सिद्धार्थ कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका में दिख रहे हैं, जबकि कियारा हैं उनकी लव इंट्रेस्ट डिंपल चीमा। इस गाने को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की प्यारी सी लव स्टोरी आपका दिल जरूर पिघला देगी। बी प्राक के साथ जसलीन रॉयल द्वारा रचित और गाया गया और अन्विता दत्त द्वारा लिखित, 'रांझा' सभी प्यारे जोड़ों को समर्पित एक भावपूर्ण ट्रैक है।

Shershaah romantic track Ranjha

विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित, शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) के जीवन से प्रेरित है और इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका के साथ शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शताफ फिगर और पवन चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया है।

अमेज़न ओरिजिनल मूवी 'शेरशाह' धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म का प्रीमियर 240 देशों और क्षेत्रों में 12 अगस्त 2021 को विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।

कोई शक नहीं कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, "वर्दी में एक सैनिक का किरदार निभाने से मन में हमेशा गर्व की भावना पैदा होती है, लेकिन विक्रम बत्रा जैसे महान वॉर-हीरो की भूमिका निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी थी। खुद को इस किरदार में अच्छी तरह ढालने के साथ-साथ उनकी तरह बेमिसाल साहस और धैर्य वाले व्यक्ति की भूमिका को पर्दे पर जीवंत करने के लिए शारीरिक और उससे भी ज्यादा मानसिक तैयारी की जरूरत थी। मैंने उनके व्यक्तित्व और पराक्रम की कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है, और मैं बत्रा परिवार का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X