शेरशाह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का फ्लॅाप डेब्यू पर बड़ा खुलासा- मैं नीचा महसूस करने लगी थी
साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध के हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशाह है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी दिखाई देंगी। दोनों का रोमांस इस शेरशाह में काफी चर्चा में है। कियारा आडवाणी इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रील लाइफ रिलेशनशिप को लेकर भी छाई हुई हैं।
दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस बीच एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने कहा है कि कैसे अपनी डेब्यू फिल्म फुगली के फ्लॅाप होने पर पहली बार अपनी अनुभव बताया है। कियारा आडवाणी ने आरजे सिद्धार्थ कनन्न से बातचीत के दौरान अपनी करियर और निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है।

याद दिला दें कि कियारा आडवाणी की ये फिल्म साल 2014 में आयी थीं। ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। कियारा आडवाणी से जब उनके खराब करियर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह मेरी पहली फिल्म के ठीक बाद था। फिल्म नहीं चली।फिर मुझे ऐसा लगने लगा कि मुझे नहीं पता कि मैं अपने जीवन के साथ क्या करने जा रही हूं। मुझे नहीं पता था कि मुझे दूसरा मौका मिलेगा या नहीं। कियारा आडवाणी ने आगे कहा कि मैं उस समय बहुत छोटी थी और मुझे लगा कि ऐसा नहीं होगा।मैं खुद को नीचा महसूस करने लगी थी।
मैं बाहर नहीं जाना चाहती थी।मैं बाहर जाकर लोगों से नहीं मिलना चाहती थी। मेरे भीतर ये विश्वास था कि मैं एक्टिंग कर सकती हूं। मैंने सोचा जो हुआ उससे क्या फर्क पड़ता है। फिर मैंने खुद पो खोजा। आपको बता दें कि विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशाह में कियारा आडवाणी विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में कियारा का भावुक सीन रिलीज से पहले चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications