..................... विद्या बालन स्टारर फिल्म शेरनी का ट्रेलर रिलीज | Sherni Trailer is out now, starring Vidya Balan, Vijay Raaz, Neeraj Kabi | Amazon Prime Video Sherni Trailer - Hindi Filmibeat

विद्या बालन स्टारर फिल्म 'शेरनी' का दमदार TRAILER आउट, साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान

अमेज़न प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म 'शेरनी' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसका इस स्ट्रीमिंग सेवा पर 18 जून को दुनिया भर के 240+ देशों में विशेष प्रीमियर होगा। फिल्म में विद्या बालन एक ईमानदार महिला फॉरेस्ट ऑफीसर- विद्या के किरदार में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

इस रोमांचक ट्रेलर में विद्या की अद्भुत यात्रा को दिखाया गया है। मनुष्यों और पशुओं के बीच के संघर्ष को सुलझाने की कोशिश करते हुए इस यात्रा में विद्या को अपनी असामान्य ड्यूटी तथा वैवाहिक जीवन के बीच बार-बार आवाजाही करनी पड़ती है। टी-सीरीज एवं अबंडनशीया एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई इस ड्रामा फिल्म के निर्देशक न्यूटन-फेम डाइरेक्टर अमित मासुरकर हैं।

Sherni

फिल्म में शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, बृजेंद्र काला और नीरज काबी जैसे कलाकारों का जोरदार मिश्रण भी मौजूद है।

इस फिल्म पर काम करने के बारे में निर्देशक अमित मासुरकर ने बताया, "शेरनी की कहानी के कई जटिल स्तर हैं, जो मनुष्य और पशुओं के बीच के संघर्ष से जुड़े मुद्दों का पड़ताल करती है। विद्या बालन महिला फॉरेस्ट अफसर का रोल निभा रही हैं, जो तमाम बाधाओं और दबावों के बावजूद अपनी टीम और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पर्यावरण का संतुलन बनाने की दिशा में काम करती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X