काश!मेरे पापा जिंदा होते तो उन्हें मुझपर गर्व होता: शर्लिन चोपड़ा
इंडियन प्लेबॉय गर्ल शर्लिन चोपड़ा प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करने को लेकर काफी खुश हैं और अपनी इस खुशी को बांटते हुए उन्होने ट्वीटर पर लिखा कि अगर उनके पापा जिंदा होते तो उन्हें शर्लिन के इस फोटोशूट पर बहुत गर्व होता।

अपने ट्वीटर पर शर्लिन ने लिखा "पूरी प्लेबॉय टीम को मेरी तरफ से 1000 किसेस और 10,000 सुपर टाइट हग्स। काश मेरे पापा जिंदा होते तो उन्हें इसपर गर्व होता। मेरे पिता मेरे पिता होने के साथ साथ मेरी मां भी थे। वो हर समय मेरा ख्याल रखते थे।"
ज्ञात हो कि शर्लिन चोपड़ा पहली भारतीय हैं जो विदेशी वयस्क मैगजीन प्लेबॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करेंगी। इस फोटोशूट के लिए शर्लिन अमेरिका में मैगजीन के मालिक हग हेफनर के बंगले में कुछ दिन बिताने भी गई हैं। और शर्लिन ने अपनी कई तस्वीरें भी ट्वीटर पर डाली हैं।
शर्लिन ने यह भी लिखा है कि इस मैगजीन के लिए सबसे ज्यादा फोटोशूट कराने वाली विदेशी एक्ट्रेस पामेला एंडरसन के रिकॉर्ड को भी वो तोड़ना चाहती हैं। ये मेरी खुशनसीबी है मैं भगवान से प्रार्थना करना चाहती हूं कि प्लेबॉय के कवर पेज पर आने के पामेला के अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ सकूं।


Click it and Unblock the Notifications











