शर्लिन हुईं प्लेबॉय के लिए न्यूड

मॉ़डलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शर्लिन चोपड़ा ने सिंगिंग और एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई और अब बॉलीवुड की ये बाला आजकल लगातार न्यूड और स्ट्रिप होकर सुर्खियां बना रही अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकलकर हॉलीवुड की मशहूर एडल्ट मैगजीन प्लेबॉय के लिए स्ट्रिप करने जा रही हैं।
शर्लिन प्लेबॉय के लिए शूट करने वाली पहली भारतीय होंगी। खबर है कि इस शूट के लिए शर्लिन प्लेबॉय के शूट के लिए लॉस एंजेल्स में ह्यूज हेफनर (प्लेबॉय के मालिक) के मेन्शन में कुछ दिन बिताकर आई हैं। शर्लिन ने ट्वीटर पर अपनी विजिट की तस्वीरें भी डाली हैं।
हग हेफनर ने ट्वीट भी किया है प्लेइंग डामिनोस क्रिस्टल हैरिस, ट्रिशा फ्रिक, चेलसा रयान, क्रिस्टिल कैमेडेन, मिशेली होब्स, शर्लिन चोपड़ा।
शर्लिन भी इस खबर से काफी खुश हैं और एक अखबार से मुखातिब होते समय उन्होने कहा कि वो काफी खुश हैं और उन्हें इस बात का गर्व है कि वो पहली भारतीय हैं जो प्लेबॉय के लिए स्ट्रिप करेंगी। शर्लिन ने हग हेफनर के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा "87 की उम्र में भी उन्हें पता है कि बिना किसी कोशिश के कैसे किसी को चार्म किया जाता है।"
शर्लिन इस हफ्ते ही प्लेबॉय के लिए शूट शुरु करेंगी। पूनम पांडे और सन्नी लियोन के बाद अब शर्लिन का यह रुप भारतीयों को कितना पसंद आएगा ये तो वक्त बताएगा लेकिन विदेशियों के लिए बॉलीवुड बाला का यह रुप वाकई हटकर है।


Click it and Unblock the Notifications











