शर्लिन चोपड़ा की गजब बेज्जती? रानी मुखर्जी की मैनेजर ने हाथ पकड़कर दूर हटाया, चौंकाने वाला वीडियो

Sherlyn Chopra Rani Mukerji Video- हर साल की तरह इस बार भी रानी मुखर्जी दुर्गा पंडाल पर पहुंची थीं और उनके कुछ वीडियोज इस वक्त वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ में वो काजोल के साथ नजर आ रही हैं और कुछ में फैमिली के साथ भी वक्त बिता रही हैं।
लेकिन ऐसे में ना चाहते हुए भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। अपने बोल्ड कंटेंट के लिए मशहूर शर्लिन चोपड़ा इस वीडियो में रानी मुखर्जी के साथ नजर आ रही हैं और कुछ ऐसा करती हैं कि रानी की मैनेजर को आना पड़ जाता है।
साफ समझ में आ रहा है कि मैनेजर उनका हाथ पकड़कर वहां से हटने के लिए कहती हैं। वीडियो के सामने आते ही लोगों का कहना है कि उनकी गजब वाली बेज्जती हो गई है।
रानी मुखर्जी के पैर छूने की कोशिश
इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा को रेड कलर की साड़ी में देखा जा सकता है। वो रानी मुखर्जी के पास आती हैं तो रानी हंसकर उनको गले लगाती हैं। वो पैर छूने की कोशिश करती हैं लेकिन रानी उनको रोक देती हैं। फिर कुछ ऐसा होता है कि रानी उनको बार बार प्यार से समझाती हैं लेकिन शर्लिन नहीं मानती। बाद में रानी मुखर्जी की मैनेजर को आना पड़ता है और शर्लिन का हाथ पकड़कर वो उनको जाने के लिए कहती हैं। शर्लिन सिर हिलाती हैं और निकल जाती हैं। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
शर्लिन चोपड़ा की कैमरे के सामने इस बेज्जती को लेकर लोग बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वह कह रही है माता रानी के सामने मेरे पैर मत छुओ।'' एक ने लिखा, ''वह उसे दूर रहने के लिए नहीं कह रही है। वह उसे अपने पैर छूने से रोक रही है।'' एक ने लिखा, ''अरे शर्लिन ज्यादा चिपक रही है।'' एक ने लिखा, ''तो क्या जरूरत है है चेप होने की जब वो मना कर रही है बार बार।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











