शर्लिन की पारदर्शी साड़ी ने लोगों को किया नाराज़, कामसूत्र में और क्या होगा!

शर्लिन चोपड़ा की फिल्म कामसूत्र जब से बननी शुरु हुई है तभी से फिल्म को लेकर काफी सारी सुर्खियां बन रही हैं। कभी शर्लिन की कामुक अदाओं में खींची गयी तस्वीरें तो कभी शर्लिन के न्यूड होकर शूट की गयीं तस्वीरें लोगों को हैरान कर देती हैं। अब एक बार फिर से शर्लिन चोपडा़ की कामसूत्र चर्चा में है। शर्लिन ने फिल्म में एक पारदर्शी साड़ी पहनी है और इस साड़ी के अंदर से उनका पूरा शरीर साफ साफ नज़र आ रहा है। इस बात को लेकर भी लोग काफी बातें कर रहे हैं। कुछ लोग तो इस बात से काफी नाराज भी हैं। कि आखिर शर्लिन ये सब करके क्या जताना चाहती हैं और फिल्म के प्रमोशन के लिए वो किस हद तक जाएंगी।

शर्लिन चोपड़ा की पारदर्शी साड़ी को लेकर कुछ लोगों का ये भी कहना है कि भाई जब फिल्म ही कामसूत्र है तो और क्या उम्मीद की जा सकती है फिल्म से। शर्लिन चोपड़ा फिल्म की हिरोइन हैं और उन्हें तो फिल्म को प्रमोट करने के लिए सबकुछ करना ही है। फिर चाहे वो न्यूड होकर शूटिंग करना हो या फिर ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनकर अपने जिस्म को दिखाना हो। लेकिन ऐसा ही नहीं है कि सिर्फ शर्लिन ही कामसूत्र के प्रमोशन के लिए हर एक हद तक जा रही हैं। लेकिन इस बार तो ये हद तोड़ी है फिल्म के निर्देशक रुपेश पॉल ने। उन्होंने शर्लिन चोपड़ा की ट्रांसपरेंट साड़ी में तस्वीर ट्विटर पर डाली है और फिल्म को चर्चा में लाने का प्रयास किया है।

इस तस्वीर में शर्लिन चोपड़ा ने एक सफेद पारदर्शी साड़ी पहन रखी है और वो एक पेड़ की शाखा से झूलते हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर में शर्लिन ने कामुक दिखने की पूरी कोशिश की है। तस्वीर को ट्विटर पर डालने के पीछे निर्देशक का यही मकसद है कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को सिनेमाहॉल तक खींच सकें ताकि फिल्म को हिट बनाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X