कामसूत्र 3डी की राजकुमारी शर्लिन 4डी से बाहर
'कामसूत्र 3डी' में राजुकमारी का किरदार निभा रही शर्लिन चोपड़ा रुपेश पॉल द्वारा बनाए जा रहे 'कामसूत्र 3डी' के सीक्वल में नहीं नज़र आएंगी। रुपेश पॉल ने मीडिया को ये बात बताते हुए कहा है कि कामसूत्र 3डी के सीक्वल में जो कि 4डी में बनेगा में शर्लिन चोपड़ा नहीं बल्कि कोई हॉलीवुड एक्ट्रेस होगी। शर्लिन चोपड़ा को पहले कामसूत्र 3डी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था लेकिन बाद में शर्लिन द्वारा निर्देशक रुपेश पॉल से माफी मांगने के बाद रुपेश पॉल ने एक बार फिर से शर्लिन को फिल्म में ले लिया लेकिन उनसे कहा कि वो दोबारा निर्देशक की इजाजत के बिना कामसूत्र 3डी फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर नहीं करेंगी।
कामसूत्र 3डी एक एडल्ट फिल्म है जो कि भारत में लिखे गये पवित्र सेक्स मैनुअल कामसूत्र पर आधारित है। ये फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है। पहला भाग भारत में रिलीज होगा जिसमें न्यूड सीन्स बहुत ही कम होंगे। दूसरा भाग विदेशों में रिलीज होगा जिसमें कई सारे न्यूड सीन्स होंगे। फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा पूरा हो चुका है लेकिन अभी भी फिल्म का तीन हिस्सा शूट होना बाकी है। रुपेश पॉल ने मीडिया से बताया कि फिल्म की शूटिंग अब जल्द ही शुरु होगी। कामसूत्र 3डी की शूटिंग अब राजस्थान में होगी।
रुपेश पॉल से जब पूछा गया कि शर्लिन चोपड़ा को फिल्म से निकाल जाने और फिर से वापस लेने के पीछे क्या वजह है तो उन्होंने कहा शर्लिन चोपड़ा ने बिना उनकी अनुमति के फिल्म का एक न्यूड वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया था। जैसे ही रुपेश पॉल को ये खबर पता चली उन्होंने उसी वक्त शर्लिन को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन बाद में शर्लिन चोपड़ा ने रुपेश पॉल को लिखकर माफी मांगी और कहा कि वो आगे से बिना निर्माता-निर्देशक की अनुमति के फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर नहीं करेंगी। लेकिन रुपेश पॉल ने ये भी कहा कि कामसूत्र 3डी के सीक्वल में जो कि 4डी में बनेगा शर्लिन चोपड़ा काम नहीं करेंगी। इस फिल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस काम करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












