कामसूत्र 4डी में नहीं होंगी शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा ने रुपेश पॉल से माफी मांगकर 'कामसूत्र 3डी' में तो वापसी कर ली है लेकिन लग रहा है कि रुपेश पॉल का भरोसा तोड़कर उन्होंने अच्छा नहीं किया। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रुपेश पॉल ने कहा है कि वो 'कामसूत्र 3डी' के सीक्वल में शर्लिन चोपड़ा को ना लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेस को लेंगे। रुपेश पॉल ने ये भी बताया कि कामसूत्र 3डी का सीक्वल में 4डी में होगा। रुपेश ने कहा कि वो कमसूत्र 3डी को इस तरह बनाएंगे कि इसके सीक्वल की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी। हॉलीवुड एक्ट्रेस को कास्ट करने के पीछे रुपेश पॉल का मकसद है कि वो नॉर्थ अमेरिका और बाकी देशों में भी अपनी फिल्म को बेच सकें।
रुपेश पॉल ने कहा स्क्रिप्ट के मुताबिक फिल्म कुछ इस तरह खत्म होगी कि इसमें से सीक्वल की गुंजाइश निकल कर आएगी। जिसमें सीक्वल के लिए एक बहुत ही मजबूत विषय और स्कोप होगा। हम इसके सीक्वल में हॉलीवुड एक्ट्रेस को कास्ट करेंगे ताकि हमें नॉर्थ अमेरिका और बाकी देशों में भी मार्केट मिल सके। इसका सीक्वल मैं 4डी में बनाउंगा। जो कि एक बहुत ही अलग और शानदार एक्सपीरियंस होगा। 4डी एक बहुत ही लेटेस्ट और बेहतरीन टेक्नॉलोजी है जिसमें सिर्फ लोगों को देखने में ही बेहतरीन नहीं दिखेगा बल्कि जो को लोगों को फील भी होगा।
शर्लिन चोपड़ा को कुछ दिन पहले 'कामसूत्र 3डी' से निकाल दिया गया था क्योंकि शर्लिन ने अपनी फिल्म का एक न्यूड वीडियो यू ट्यूब पर डाल दिया था जिसकी वजह से रुपेश पॉल को काफी गु्स्सा आया और उन्होंने शर्लिन को उसी वक्त फिल्म से आउट कर दिया था। बाद में शर्लिन ने रुपेश पॉल को लिखकर उनसे माफी मांगी और कहा कि वो दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेंगी और निर्देशक और निर्माता की शर्तों को ध्यान में रखेंगी। रुपेश पॉल ने ये भी कहा कि शर्लिन काफी मेहनती है और अपने काम को लेकर काफी पैशिनेट भी। रुपेश पॉल ने आगे बताया कि कामसूत्र 3डी में शर्लिन चोपडा़ के साथ आठ न्यूड डांसर्स भी होंगे।


Click it and Unblock the Notifications












