कान के रेड कार्पेट पर शर्लिन का मादक हुस्न
आखिरकार वो घड़ी आ ही गयी जब कामसूत्र गर्ल शर्लिन चोपड़ा की फिल्म काम 'कामसूत्र 3डी' की पहली शक्ल लोगों को सामने आयी। कान समारोह में फिल्म की हिरोईन शर्लिन चोपड़ा ने अपने हुस्न का ऐसा जादू बिखेरा कि लोग देखते ही रह गये। काले रंग के पारदर्शी लिबास में शर्लिन ने करोड़ो लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस समय फिल्म की पूरी टीम कान समारोह में फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
शर्लिन ने अपनी खुशी ट्विटर पर जाहिर की है। ट्विटर क्वीन के नाम से मशहूर शर्लिन चोपड़ा ने अपने फैंस से कहा है कि आज की रात 'कामसूत्र 3डी' का दूसरा ट्रेलर कान फिल्म महोत्सव में दिखाया जायेगा।
शर्लिन ने दावा किया है कि इस फिल्म के बाद उनके पास हॉलीवुड फिल्मों की लाइन लग जायेगी। शर्लिन ने फिल्म में किसिंग, इंटिमेंट और न्यूड होने के साथ-साथ आयटम नंबर भी किया है।इस फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल हैं।
फिल्म के न्यूड सींस में वो बीस मेल आर्टिंस्ट के साथ डांस भी करने वाली हैं। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बन रही हैं, शर्लिन चोपड़ा का आयटम नंबर फिल्म के अंत में दिखाया जायेगा। फिल्म देसी और विेदेशी दो वर्जन में हैं। विदेशी वाले संस्करण में शर्लिन के पूरे न्यूड सींस है जिन्हें कि विदेश में ही फिल्माया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












