शर्लिन ने कहा कुत्तों की नसबंदी कराएं
सेक्स के मामले में किसी भी तरह का कोई कैंपेन चलाना हो तो भला शर्लिन चोपड़ा से बेहतर उसका ब्रांड अम्बेसडर कौन हो सकता है जो खुद पेड सेक्स कर चुकी हैं और कैमरे के सामने खुद को न्यूड होने में जिन्हें किसी भी तरह की कोई मुश्किल नहीं होती। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में पेटा (पीपल ऑफ एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) के सदस्यों के साथ मिलकर मुंबई की सड़कों पर एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) का प्रसार किया। शर्लिन चोपड़ा के इस कैंपेन का लोगो था 'स्टर्लाइज डॉग्स- दे कान्ट यूज कंडोम' (कुत्तों की नसबंदी कराएं क्योंकि वो कंडोम यूज नही कर सकते।)
शर्लिन चोपड़ा खुद भी पेड सेक्स करने की बात को मीडिया के सामने स्वीकार कर चुकी हैं और साथ ही हाल ही में कामसूत्र 3डी एडल्ट फिल्म में अपने द्वारा शूट किये गये न्यूड सीन्स को लेकर भी वो काफी चर्चा में रहीं। शर्लिन चोपड़ा से पहले सन्नी लियोन भी पेटा के साथ मिलकर जानवरों की नसबंदी के लिए कैंपेन कर चुकी हैं। चूंकि सन्नी लियोन एक प्रोफेशल पॉर्न एक्ट्रेस हैं इसलिए उनके द्वारा किये गये इस कैंपेन को लोगों ने कुछ ज्यादा तवज्जो नहीं दी लेकिन शर्लिन चोपड़ा एक सी ग्रेड एक्ट्रेस हैं तो उनके इस कैंपेन को लोग जरुर सीरियसली लेंगे।
ज्ञात हो कि शर्लिन चोपड़ा पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने विदेशी एडल्ट मैगजीन प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट को लेकर शर्लिन काफी समय तक सुर्खियों में रहीं। उसके बाद शर्लिन चोपड़ा ने एडल्ट फिल्म कामसूत्र 3 डी में भी अपने न्यूड सीन्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं और अब एक बार फिर से शर्लिन चोपड़ा सुर्खियों में हैं अपने कुत्तों की नसबंदी कैंपेन को लेकर।


Click it and Unblock the Notifications












