कुत्तों की नसबंदी या शर्लिन की पब्लिसिटी!

कभी प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराकर तो कभी 'कामसूत्र 3 डी' में अपने न्यूड एक्ट्स को लेकर शर्लिन चोपड़ा खबरों की सुर्खियों में रहने की आदत हो गयी है। पिछले कुछ दिनों से शर्लिन को कामसूत्र 3डी में अपने न्यूड एक्ट्स को लेकर काफी चर्चा में रह रही थीं लेकिन अब जबकि उन्हें कामसूत्र 3डी से बाहर निकाल दिया गया है तो शर्लिन ने कुछ नया ढ़ूंढ़ लिया है सुर्खियों में रहने के लिए। उन्होंने हाल ही में पेटा के साथ मिलकर कुत्तों की नसबंदी के लिए मुंबई की सड़कों पर नारे लगाने शुरु कर दिये। पेटा जो कि जानवरों की मदद के लिए काम करती है इस समय सड़कों पर आवारा घूम रहे कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या पर रोकथाम के लिए काम कर रही है।

पेटा ने अपने इस कैंपेन के प्रचार के लिए बॉलीवुड की सी ग्रेड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का चुनाव किया और शर्लिन ने भी मुंबई की सड़कों पर घूम कर चीख चीख कर इस कैंपेन के स्लोगन 'कुत्तों की नसबंदी कराओ वो कंड़ोम यूज नहीं करते' से लोगों को अवगत कराया। शर्लिन द्वारा इतनी सहजता के साथ इस स्लोगन के बोले जाने से पेटा के सदस्य काफी खुश थे कि उनका कैंपेन इतना सफल हो रहा है। पेटा को वैसे भी शर्लिन चोपड़ा जैसी और कोई कैंपेन करने वाला नहीं मिल सकता था।

शर्लिन चोपड़ा पिछले साल एडल्ट विदेशी मैगजीन प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करने को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। शर्लिन पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट किया है। शर्लिन के साथ इस कैंपेन के दौरान पेटा के दो सद्स्य भी कंडोम के ड्रेस में थे। शर्लिन ने कैंपने के स्लोगन कुत्तों की नसबंदी कराओ ये कंडोम यूज नहीं करते को काफी तेज आवाज में मुंबई की सड़कों पर घूम घूमकर चिल्लाया। शर्लिन चोपड़ा से पहले सन्नी लियोन भी पेटा के साथ मिलकर जानवरों के लिए एक केंपेन चला चुकी हैं लेकिन वो एक प्रोफेशनल पॉर्न स्टार हैं जबकि शर्लिन खुद एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं। शर्लिन ने भी शायद अपनी पब्लिसिटी के लिए इस कैंपेन में भाग लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X