Video: शर्लिन चोपड़ा ने हटवाए नकली ब्रेस्ट, डॉक्टर्स ने अंदर भर दी थी चीज

Sherlyn Chopra Video: बॉलीवुड की विवादों में रहने वाली अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट्स हटाने का फैसला लिया और सर्जरी भी करवा ली है। उनका कहना है कि वह लंबे समय से लगातार शरीर में होने वाले दर्द से परेशान थीं, और जांच के बाद उन्हें पता चला कि यह दर्द उनके इम्प्लांट्स की वजह से है। इसी कारण उन्होंने इन्हें हटवाने का निर्णय लिया। सर्जरी के बाद उन्होंने एक और वीडियो साझा किया है।
सर्जरी के बाद का वीडियो
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में शर्लिन ने खुलकर बताया कि अब वह पहले से काफी हल्का और सहज महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मेरे सीने से यह भारी बोझ उतर चुका है। मेरे एक ब्रेस्ट इम्प्लांट का वजन लगभग 825 ग्राम था। इसे हटवाने के बाद मैं खुद को बेहतर और आरामदेह महसूस कर रही हूं।"
वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरा मानना है कि बेवजह के बोझ के साथ जीवन जीने का कोई अर्थ नहीं है। यह मेरी व्यक्तिगत सोच है... हर किसी की अपनी राय हो सकती है। मेरी ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल/एक्सप्लांट सर्जरी करने वाली अपनी शानदार डॉक्टर टीम का दिल से शुक्रिया।"
पहले भी साझा की थी तकलीफ़
कुछ समय पहले शर्लिन ने एक और वीडियो में बताया था कि पिछले कई महीनों से उन्हें पीठ, गर्दन, कंधे और सीने में तेज दर्द महसूस हो रहा था। बार-बार डॉक्टरों को दिखाने के बाद उन्हें पता चला कि यह समस्या उनके भारी इम्प्लांट्स के कारण है।
उन्होंने बताया था, "जब डॉक्टरों ने वजह समझाई, तो मैंने तय किया कि अब मैं इन भारी इम्प्लांट्स को हटवाऊंगी। मैं थोड़ी घबराई हुई हूं, लेकिन उससे ज्यादा उत्साहित हूं। मैं बिना किसी अतिरिक्त बोझ के एक नई जिंदगी शुरू करने का इंतजार कर रही हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान मुझे और मेरी सर्जरी करने वाले डॉक्टर को आशीर्वाद दें।"


Click it and Unblock the Notifications











