मनी एंड फन के लिए इंटिमेट होती थीं शर्लिन
प्लेबॉय मैगजीन के लिए बिना कपड़ो के फोटोशूट कराकर धमाका करने वाली अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने एक नया बम फोड़ा है। जिसे सुनकर आप सभी लोग दांतो तले अंगुली दबा लेंगे। मैडम शर्लिन ने ट्विटर पर लिखा है कि कुछ समय पहले तक वो लोगों से पैसे लेकर इंटिेमेट हो जाया करती थीं। यह काम करने में उन्हें बहुत आनंद आता था लेकिन यह आनंद क्षणिक था जो उनकी समझ में बहुत जल्द आ गया इसलिए उन्होंने इस बात से तौबा कर ली है और अब वो पहले से काफी सुधर गयी हैं। शर्लिन ने यह भी लिखा है कि उन्हें खुले आम ट्विटर पर रिलेशन बनाने के प्रपोजल मिल रहे हैं लेकिन उन्होंने एक भी ऑफर को स्वीकारा नहीं है।
आपको बता दें कि यह वो ही शर्लिन चोपड़ा हैं जिन्होंने करीब दो साल पहले ट्विटर पर अपनी न्यूड पिक्चर डालकर सनसनी फैला दी थी, जिसके बाद उन्हें ट्विटर ने लॉक कर दिया था।लेकिन माफी मांगने के बाद शर्लिन वापस ट्विटर पर आ गयी थीं। लेकिन चर्चा में बने रहने के लिए शर्लिन का धमाका जारी रहा है, कभी वो सुर्खियां बटोरने के लिए सन्नी लियोन जैसा हॉट फोटो शूट करवाती हैं तो कभी पूनम पाण्डेय जैसे गर्मा-गर्म जैस बयान देती है।
लेकिन अफसोस उनके हथकंडे अभी तक कहीं उनके काम नहीं आये जिसके कारण बिग बॉस को छो़ड़तक उन्हें किसी निर्माता-निर्देशक ने घास नहीं डाली। देखते सारी सीमाओं को लांघते हुए उनका लिखा यह बयान उनके कितना काम आता है?


Click it and Unblock the Notifications












