'कामसूत्र 3डी' में शर्लिन का आयटम नंबर क्यों?
आखिर रूपेश पॉल को शर्लिन चोपड़ा के आयटम नंबर की जरूरत क्यों पड़ गयी, बावजूद इसके उनकी फिल्म में वो सारे मसाले मौजूद हैं जो कि फिल्म को हिट कराने के लिए चाहिए होते हैं। आखिर रूपेश पॉल अपनी फिल्म के जरिये लोगों को बताना क्या चाह रहे हैं।
उनकी फिल्म तो अपने नाम के ही कारण काफी चर्चित है तो फिर उन्हें आयटम का तड़का लगाने की जरूरत क्यों पड़ गयी। यह कहना है वनइंडिया के उन पाठको का, जिन्हें यह सुनकर काफी हैरानी हुई है कि शर्लिन चोपड़ा का आने वाली एडल्ट फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में एक जबरदस्त आयटम नंबर होगा बवजूद इसके कि वह फिल्म की लीड हिरोईन हैं।
मालूम हो कि डायरेक्टर रूपेश पॉल ने कहा है कि शर्लिन चोपड़ा का फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में एक हॉट आयटम नंबर होगा। जिसका इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशन और प्रोमो के लिए किया जायेगा। इस गाने की शूटिंग 20 मार्च से मुंबई में शुरू होगी। फिल्म का बाकी का हिस्सा जोधपुर में शूट होगा। फिल्म का यह गाना फिल्म के खत्म होने पर दिखाया जायेगा।मालूम हो कि सेक्सी गर्ल शर्लिन चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'कामसूत्र 3डी' अभी से ही चर्चा में हैं। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बन रही हैं। फिल्म में शर्लिन के बहुत सारे न्यूड सीन हैं। फिल्म के हिंदी वर्जन में शर्लिन का सेमी न्यूड सीन होगा तो वहीं अंग्रेजी वर्जन में शर्लिन पूरी न्यूड होंगी जिसको कि भारत से बाहर शूट किया जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications
