..................... Sherlyn Chopra Shares First Picture Post Breast Implant Removal Surgery says Feeling Lighter what is breast implant - Hindi Filmibeat

ब्रेस्ट के हैवी वजन से परेशान हुई शर्लिन चोपड़ा, सर्जरी से हटवाकर दिखाई पहले तस्वीरें

Sherlyn Chopra Heavy Breast Implant Surgery

Sherlyn Chopra Heavy Breast Implant Surgery: बोल्ड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा जो कि आए दिन से बढ़कर एक सेक्सी अंदाज में अनपा फीगर फ्लॉन्ट करती दिखाई देती थी उन्होंने अब इस फीगर को खत्म करने का फैसला ले लिया है। दरअसल शर्लिन चोपड़ा अपने फीगर से परेशान हो चुकी हैं। हैवी ब्रेस्ट इंप्लांट के शर्लिन चोपड़ा को कई दिक्कते आ रही है जिसके कारण उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट रिमूवल सर्जरी कराई है।

अभिनेत्री ने बताया कि वह लंबे समय से पीठ, सीने और कंधों में लगातार दर्द झेल रही थीं। डॉक्टरों से सलाह के बाद पता चला कि इस दर्द की असली वजह उनके इम्प्लांट्स ही हैं। शर्लिन ने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि हर एयरपोर्ट हुडी पर एक लाइन ज़रूर लिखी जाए - "ज़िंदगी ऐसे जियो, जिसमें कोई अतिरिक्त बोझ न हो।"

अस्पताल से वीडियो साझा करते हुए शर्लिन ने एक कैप्शन में बताया कि उन्होंने अपने चेहरे से सभी फिलर्स हटवा दिए हैं ताकि वे अपनी असली पहचान के साथ दिख सकें। उन्होंने आगे लिखा कि अब वे स्वस्थ जीवन के लिए अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट्स भी हटवा रही हैं।

शर्लिन ने लिखा, "अगस्त 2023 में, मैंने अपने चेहरे से सारे फिलर्स हटवा दिए थे ताकि मैं अपनी असली पहचान के साथ दिख सकूं। और आज, मैं अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट्स हटाने की सर्जरी करवा रही हूँ ताकि बिना किसी बोझ के जिंदगी जी सकूं। कृपया समझिए कि यह पोस्ट फिलर्स या सिलिकॉन इम्प्लांट्स या उन्हें पसंद करने वालों की आलोचना करने के लिए नहीं है। यह सिर्फ मेरा अपना फैसला है - खुद को वैसे ही अपनाने का, जैसी मैं हूँ।"

Read more about: sherlyn chopra entertainment
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X