शर्लिन चोपड़ा ने कहा शादी से पहले सेक्स बहुत जरुरी!
शर्लिन वैसे तो हमेशा से ही अपने विवादित बयानों और खुलकर सेक्स के बारे में चर्चा करने की वजह से सुर्खियों में रही हैं। लेकिन वो इस तरह से प्री मैरिटल सेक्स को लेकर कहेंगी ऐसा शायद लोगों ने नहीं सोचा था। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में एक अखबार को दिये गये इंटरव्यू के दौरान कहा कि शादी से पहले सेक्स करना बहुत ही जरुरी होता है। शर्लिन ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप भी शादी की तरह ही पवित्र होता है और इसमें किसी तरह की कोई गंदगी नहीं है। शर्लिन चोपड़ा के इस बयान ने लोगों को काफी हैरान किया है लेकिन जो लोग शर्लिन को जानते हैं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा।
शर्लिन चोपड़ा की फिल्म कामसूत्र 3डी जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में शर्लिन ने कई सारे न्यूड सीन्स दिये हैं। लेकिन भारत में रिलीज की जाने वाले पार्ट में से शर्लिन के सभी न्यूड सीन्स हटा दिये गये हैं। दूसरी तरफ विदेश में रिलीज होने वाले पार्ट में शर्लिन चोपड़ा द्वारा दिये गये सभी न्यूड सीन्स डाले गये हैं। शर्लिन ने अपनी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए अपनी कुछ न्यूड तस्वीरें भी ट्विटर पर ट्वीट की।


Click it and Unblock the Notifications












