..................... लॉकडाउन के दौरान शर्लिन चोपड़ा के हॉट फिटनेस रूटीन देखकर उड़ जाएंगे आपके होश Sherlyn chopra's fitness routine during Lock down - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन के दौरान शर्लिन चोपड़ा के हॉट फिटनेस रूटीन देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

By Staff

कोरोनावायरस महामारी के कारण राष्ट्रीयस्तर पर लॉकडाउन की घोषणा की गई है, ताकि इसके प्रसार को रोका जा सके। इसके प्रकोप को देखते हुए घर में रहने का आग्रह किया गया है। आम जनता के अलावा बॉलीवुड हस्तियां भी घर में रहकर फिट रहने के विकल्प तलाश रहे हैं। ताकि इम्युनिटी को मजबूती करके इस महामारी का मुकाबला किया जा सके। शर्लिन चोपड़ा मनोरंजन जगत की सबसे हॉट और फिट अभिनेत्रियों में से एक है।

अभिनेत्री को अपने वर्कआउट वीडियो साझा करना बहुत पसंद है। जिसमें उनकी टोन और हॉट बॉडी नज़र आती है। इसलिए यह कहना कतई गलत नही होगा कि शर्लिन मज़बूत और फिट शरीर के लिए एक रोल मॉडल है। शर्लिन भी सभी की तरह लॉकडाउन के कारण घर पर ही अपना समय बिता रही है।

sherlyn chopra, शर्लिन चोपड़ा

जिसमे उन्होंने अपने कुछ फिटनेस रूटीन या योगासन हमसे साझा किये जिसे वे क्वारंटाइन के समय अपने घर में खुद को फिट रखने के लिए कर रही है। अपने फिटनेस वीडियो में अभिनेत्री जिम के आउटफिट्स में नज़र आ रही है।

सूरज की रौशनी के बीच अपने हॉटनेस के तड़के के साथ उनके फिटनेस के तरीके ने कई लोगों को रातों की नींद उड़ा दी हैं। अपना सेक्सी वर्कआउट वीडियो शेयर करके शर्लिन ने लिखा, "मेरी फिटनेस का राज! #Stayhome #getstronger. शर्लिन चोपड़ा को आखिरी बार रैप वीडियो, कतार में देखा गया था, जिसे उनके प्रसंशको का प्यार मिला।

टीनू द्वारा निर्मित और स्वयं शर्लिन द्वारा प्रस्तुत, इस रैप का निर्माण शर्लिन चोपड़ा प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया की रानी मानी जाती है।

वेब श्रृंखला, लघु फिल्मों और ग्लैमर वीडियो में धूम मचाने वाली शर्लिन अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया एप्लीकेशन के लिए कंटेंट का निर्माण कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X