'मुझे पलंगतोड़ कहो'- नाइस और गुड बोलने पर पैपराजी को शर्लिन चोपड़ा की नसीहत, वीडियो वायरल!

शर्लिन चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी तरह से खबरों का हिस्सा रहती हैं और ज्यादातर उनकी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैँ। लेकिन इस वक्त उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद उनकी बारे में सोचेंगे और कहेंगे कि कोई ऐसा कैसे बोल सकता है।
दरअसल शर्लिन इस दौरान एयरपोर्ट पर थीं और उनको पैपराजी ने घेर रखा था। सभी जानते हैं कि पैपराजी फोटो और वीडियो लेते हुए स्टार्स की अक्सर तारीफें कर रहते हैं। इस दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ और शर्लिन चोपड़ा को देखकर पैपराजी नाइस और गुड जैसे कमेंट्स करने लगे।
हालांकि शर्लिन को ये पसंद नहीं आया और उन्होने कहा कि उनको ये सब मत बोला करो। जी हां, उनका कहना था कि ''मुझे पलंगतोड़ या अफलातून कहो।'' इसके बाद ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया के सामने शर्माने की एक्टिंग भी की थी। उनका कहना था कि देखो मैं शरमा रही हूं।
शर्लिन चोपड़ा को लेकर मशहूर है कि वो काफी बेबाक रहती हैं और उनके वीडियोज सामने आकर धड़ल्ले से वायरल होते रहते हैं। इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''मुह पे पिन मारो, पूरा फट जाएगा दीदी का।'' एक ने लिखा, राखी सावंत प्रो मैक्स।
एक ने लिखा, ''इतनी सर्जरी के बाद अगर कोई प्यारा बोलेगा तो भड़केगी ही।'' जबकि एक ने लिखा, ''बू़ढी लग रही हो, अब ठीक है?'' हालांकि शर्लिन चोपड़ा ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। इस साल वो कई प्रोजेक्ट्स में काम करने वाली हैं और अक्सर विवादों में भी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications