इस वजह से Sherlyn Chopra के मां बनने का सपना नहीं हो सकता पूरा, कहा- 'मुझे दिन में तीन बार...'

Sherlyn Chopra On Being Mother: एक्ट्रेस और बिग बॉस 6 की कंटेस्टें शर्लिन चोपड़ा, जो अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने हाल ही में 2021 में अपनी किडनी फेल होने के बारे में बात बताई है।
डॉक्टर ने दी ये सलाह
शर्लिन चोपड़ा ने शेयर किया, "यह आम किडनी फेलियर नहीं है; यह SLE किडनी फेलियर है। SLE एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। आपने ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के बारे में सुना होगा। यह उस तरह का सेहत का मुद्दा है।" इसके अलावा, उन्होंने कहा कि उनके डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वो कभी भी मां बनने के बारे में ना सोचें, क्योंकि यह उनके और बच्चे दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है।
दिन में कई बार लेनी पड़ती हैं दवाई
उन्होंने कहा, "मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया कि अपनी सेहत को कंट्रोल में रखने के लिए, मुझे अपने जीवन के बाकी समय दवा लेनी होगी। मैं इसे दिन में तीन बार लेती हूं - सुबह, दोपहर और शाम।" शर्लिन ने मां बनने की अपनी इच्छा भी जाहिर की और बताया कि वह अपनी इच्छा पूरी करने के लिए भारत में मौजूद ऑप्शन को तलाशना चाहेंगी। उन्होंने 3-4 बच्चे पैदा करने की इच्छा भी जताई।
"मैं असल में मां बनने के लिए ही पैदा हुई हूं क्योंकि जब भी मैं बच्चों के बारे में सोचती हूं, तो मुझे एक खुशी महसूस होती है। उनके आने से पहले ही मैं बहुत खुश होती हूं। जरा सोचिए कि उनके आने के बाद मुझे कितनी खुशी होगी!" उैन्होंने एक कामकाजी मां होने की बात स्वीकार की। चोपड़ा ने कहा, "मैं काम करना जारी रखूंगी, लेकिन मैं उन्हें अपने साथ लेकर चलूंगी। शुरुआत में, मैं एक नैनी को रखूंगी, जो मेरी गैरमौजूदगी में बच्चों की देखभाल कर सके।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो शर्लिन कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं जिनमें 'टाइम पास', 'जवानी दीवानी: ए यूथफुल जॉयराइड', 'गेम', 'दिल बोले हड़िप्पा!' शामिल हैं। शर्लिन ने अमेरिकी प्लेबॉय मैगजीन के कवर पेज पर आने के बाद मीडिया का ध्यान आकर्षित किया, ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय बनीं।


Click it and Unblock the Notifications











