'बॉलीवुड स्टार्स- क्रिकेटर्स की पत्नियां वॉशरूम में ड्रग्स लेती हैं, मैं ये देख हैरान हो गई'
सुशांत सिंह राजपूत केस के चलते इन दिनों बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन को लेकर कई कलाकारों के बयान सामने आ रहे हैं। ये मामला अब और अधिक गंभीर हो गया है क्योंकि एनसीबी ने पूछताछ के लिए दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन भेजा है। ऐसे में फिर से एक बार बॅालीवुड की देर रात की पार्टी ड्रग्स के इस्तेमाल पर चर्चा शुरू हो गई है।
Recommended Video
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ड्रग और बॅालीवुड को लेकर खुलासा किया है। शर्लिन ने दावा किया है कि उन्होंने केकेआर की आफ्टर मैच पार्टी में क्रिकेटर्स और सुपरस्टार्स की बीवियों को वॅाशरूम में ड्रग्स लेते देखा है। मैं ऐसी एक पार्टी में गई थी, मैं ये देखकर चौंक गई कि ये सब क्या चल रहा है।आपको बता दें कि ड्रग को लेकर इन दिनों चर्चा तेज हो रही है।

शर्लिन चोपड़ा ने चैनल एबीपी से बातचीत में कहा है कि अगर उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पूछताछ के लिए बुलाता है तो वह सभी नामों का खुलासा कर देंगी। शर्लिन ने कहा कि ये बात बाहर के लोगों के लिए चौंकाने वाला होगा। लेकिन बॅालीवुड के लिए नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications