कान में शर्लिन करेंगी बड़ा खुलासा
जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि 'कामसूत्र 3डी' फिल्म का दूसरा ट्रेलर कान फिल्म महोत्सव के दौरान जारी किया जाएगा। इसके निर्माताओं ने इस अवसर पर इसके 4डी संस्करण में काम करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री के नाम का भी खुलासा करने का फैसला किया है।
जिसके नाम का खुलासा खुद शर्लिन चोपड़ा ही करेंगी। फिल्म के दोनों संस्करणों की शूटिंग जोरो से हो रही हैं। फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल को पूरी उम्मीद है कि वह आसानी से फिल्म की शूटिंग कर लेंगे।
हालांकि इससे पहले यह बात शर्लिन ने अपने ट्विटर फैंस को बता दी कि उनकी आने वाली फिल्म 'कामसूत्र 3डी' का दूसरा ट्रेलर कान फिल्म महोत्सव में दिखाया जायेगा। मालूम हो कि कान फिल्म समारोह 15 से 24 मई तक चलेगा, इसी के बाद फिल्म भारत में मई के अंत में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिट कराने के लिए शर्लिन ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है।शर्लिन फिल्म में किसिंग, इंटिमेंट और न्यूड तो हुई ही हैं वहीं उन्होंने इस फिल्म में आयटम नंबर भी किया है। मतलब साफ है कि शर्लिन ने सारी शर्मो-हया तो ताक पर रखकर हिट होने का सारा फंडा अपना लिया है अपनी इस फिल्म के लिए। देखते हैं शर्लिन की यह अश्लील कोशिशें उन्हें बॉलीवुड में कहां लेकर जाती हैं और कान महोत्सव में वह क्या धमाका करती हैं?


Click it and Unblock the Notifications
